{"_id":"9254f4c29fe8b2e3bf452f09d09a84e8","slug":"all-about-education-department-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये किस विभाग में दूर हुई कड़वाहट?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये किस विभाग में दूर हुई कड़वाहट?
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Aug 2013 07:36 AM IST
विज्ञापन
बुनियादी शिक्षा वाले विभाग में आजकल माहौल कुछ बदला-बदला सा है। वजह विभाग के दो वरिष्ठों के बीच अच्छे रिश्ते की शुरुआत बताई जा रही है।
विज्ञापन
विभाग के मुखिया आला अधिकारी से नाराज हो गए थे। उन्हें बैठक में बुलाना ही नहीं, बात तक करना बंद कर दिया था।
इससे निचले स्तर के अधिकारियों को लग रहा था कि अब आला अधिकारी का जाना लगभग तय है, पर अचानक माहौल बदल गया है। मुखिया आला अधिकारी को तवज्जो देने लगे हैं। उनसे बातचीत करने लगे हैं।
विज्ञापन
कुछ मुद्दों पर उनसे पूछ कर निर्णय भी करने लगे हैं। इससे विभाग का माहौल कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। नीचे के अफसर भी खुश हैं। दो बड़ों की लड़ाई में उनके लिए भी काम करना मुश्किल हो जाता।
विज्ञापन