फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU extended time for completing research

एकेटीयू : शोध पूरा करने का छह महीने और मिला समय

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
AKTU extended time for completing research
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के शोधार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। जिन विद्यार्थियों के पीएचडी करने का समय (अधिकतम समय सीमा) मार्च-अप्रैल में समाप्त हो रही थी उनको छह महीने का और अवसर दिया गया है। रजिस्ट्रार नंदलाल सिंह की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि शोध कर रहे जिन स्टूडेंट्स की थीसिस जमा करने या शोध कार्य पूरा करने की अवधि समाप्त हो गई है। ऐसे स्टूडेंट्स को यूजीसी गाइडलाइन के अनुसार छह महीने का अतिरिक्त समय दिया जाता है। विद्यार्थी इस समय में अपनी थीसिस जमा करके शोध कार्य पूरा करें। बता दे कि विश्विद्यालय के नियमों के अनुसार अधिकतम सात साल में शोध कार्य पूरा कर लेना चाहिए। चैलेंज पुनर्मूल्यांकन के आवेदन 27 तक एकेटीयू प्रशासन ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए विषम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए चैलेंज पुनर्मूल्यांकन के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन की तिथि 22 से 27 जून तक बढ़ा दी है। विद्यार्थियों को प्रति विषय निर्धारित शुल्क 2500 के अलावा प्रति विषय 2000 रुपये (नॉन रिफंडेबल) की दर से देने होंगे। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होगा। चैलेंज मूल्यांकन में विद्यार्थी के नंबर कम भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed