फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav tweets bjp is using government agencies for election campaigning.

अखिलेश यादव का करारा हमला, बोले- भाजपा की रणनीति, सोशल मीडिया, नफरत और पैसा

Tue, 26 Mar 2019 11:17 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Mar 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav tweets bjp is using government agencies for election campaigning.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने चुनाव जीतने के लिए भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप लगाए।

विज्ञापन


अखिलेश ने ट्वीट किया कि भाजपा की चुनावी रणनीति में तीन बातें अहम हैं। एक- सोशल मीडिया, दूसरा- नफरत और तीसरा, पैसा।

अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि इन चुनाव में भाजपा के तीन मुद्दे हैं- विपक्ष, विपक्ष और चौकीदार।

भाजपा के तीन प्रचारक हैं- राज्यपाल, सरकारी एजेंसियां और मीडिया।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा की उपलब्धियां- भीड़तंत्र, किसानों का अपमान और बेरोजगारी रही हैं।

विज्ञापन

भाजपा के राज में गुंडों, माफिया के हाथों कैद हुआ कानून

इसके पहले सोमवार को अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि चारों तरफ अराजकता का माहौल है। शिक्षा माफिया, खनन माफिया, अपराध माफिया के हाथों में कानून कैद है। भाजपा राज में अपराधिक मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। केंद्र व राज्य सरकार की कुनीतियों का दुष्परिणाम है कि देश-प्रदेश का विकास अवरुद्ध हो गया है।

अखिलेश ने एक बयान में कहा कि भाजपा नेता अपनी रैलियों में सिर्फ विपक्ष पर हमलावर रहते हैं। यह नहीं बताते हैं कि केंद्र में पांच वर्षों में उन्होंने क्या किया ? प्रदेश में दो वर्ष बीत गए उनकी कौन सी योजना जमीन पर उतरी है? किसान, नौजवान, महिलाएं, छात्र-छात्राएं सभी उत्पीड़न के शिकार हैं। दोनों सरकारों की उपलब्धियां शून्य है।

प्रदेश में सर्वाधिक सांप्रदायिक घटनाएं और मौतें

सपा अध्यक्ष ने कहा, गृह मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि प्रदेश में सर्वाधिक सांप्रदायिक घटनाएं और मौते हुई हैं। 2017 में प्रदेश में 195 सांप्रदायिक घटनाओं को दर्ज किया गया, जिसमें 44 लोग मरे और 540 घायल हुए। सबसे ज्यादा 63 लोग फर्जी एनकाउंटर में मारे गए। एनकाउंटर के नाम पर निर्दोष गरीबों को शिकार बनाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की हर मोर्चे पर विफलता जग जाहिर है।

ईवीएम पर गुस्सा उतारेंगे लोग
अखिलेश ने कहा, भाजपा का झूठ का रिकार्ड तो है पर यह भी सच है कि झूठ के पैर नहीं होते हैं। भाजपा किसी भी सच को पचा नहीं पा रही है। भाजपा के कारनामों से लोग आक्रोशित हैं और वे अब ईवीएम मशीनों के माध्यम से अपना गुस्सा उतारेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed