फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks on Ranjeet Bachchan Murder case.

हिंदूवादी नेता की हत्या पर अखिलेश यादव बोले, सत्ता परिवर्तन के बाद ही जनता को मिलेगी राहत

Mon, 03 Feb 2020 02:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Feb 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks on Ranjeet Bachchan Murder case.
मृतक रणजीत बच्चन और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हिंदूवादी नेता रणजीत बच्चन की दिनदहाड़े पर हत्या पर योगी सरकार पर निशाना साधा। जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रचार में व्यस्त हैं। यहां राजधानी में दिनदहाड़े हत्या हो गई।

विज्ञापन


रामनगरी अयोध्या में बम से हमला हुआ तो हापुड़ में दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी। हरचंदपुर रायबरेली में युवती की हत्या हो गई। छेड़छाड़, लूट, हत्या, बलात्कार में उत्तर प्रदेश सभी राज्यों को पीछे छोड़ रहा है। विदेश तक में यूपी की बदनामी हो रही है। 2022 में सत्ता परिवर्तन के बाद ही जनता को इससे राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


अखिलेश के अलावा विपक्ष की अन्य पार्टियों ने भी सरकार पर निशाना साधा
48 घंटे में अपराधी नहीं पकड़े गए तो आंदोलन-शिवसेना
शिवसेना के प्रदेश प्रमुख विश्वजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में हिंदूवादी सरकार है फिर भी हिंदुओं की हत्याएं हो रही हैं। पहले कमलेश तिवारी की हत्या हुई और अब रणजीत बच्चन को मार दिया गया। शिवसेना ने कहा, 48 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी न होने पर शिवसेना प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बन गया हत्याओं का प्रदेश : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी अपना प्रदेश छोड़ प्रचार मंत्री के रूप में देशभर में घूम रहे हैं। यूपी हत्याओं का प्र्रदेश बन गया है। ऐसी सरकार को बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

सरकार नहीं चला पा रहे योगी : बसपा
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने कहा कि घटना बहुत गंभीर है। पार्टी निंदा करती है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार नहीं चला पा रहे हैं। उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

पुलिस व सरकार का इकबाल खत्म : सुभासपा

कुछ महीनों पहले तक सरकार की साझीदार रही सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि राजधानी में दिन-दहाड़े हत्या से जनता में दहशत है। प्रदेश में सरकार व पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी की नाक के नीचे हत्याओं का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed