फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav speaks about supplementary budget.

'असली इंडिया' के साथ बुनियादी ढांचा करेंगे मजबूत'

Thu, 20 Nov 2014 10:38 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Nov 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav speaks about supplementary budget.

विधानसभा में बुधवार को 14,856 करोड़ 13 लाख 68 हजार रुपये का अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास और 'असली इंडिया' यानी गांवों को विकास से जोड़ने पर खास ध्यान दिया है। उन्होंने गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर को रिसर्च यूनिवर्सिटी का दर्जा देकर विकसित करने की घोषणा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का बजट देरी से पास हुआ था। फिर भी पहले से ज्यादा धन खर्च कर लिया गया है। कई विभागों ने नई योजनाएं शुरू की हैं। इन्हें अनुपूरक बजट में शामिल किया गया है। मुख्य ध्यान इंफ्रास्ट्रक्चर और गांव को विकास से जोड़ने पर रहा है।
विज्ञापन


इन्हीं को बढ़ाने के लिए अनुपूरक बजट में धन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि हमने किसी सरकार की योजनाओं की नकल नहीं है। समाजवादी पेंशन योजना में हर वर्ग के गरीबों को शामिल किया गया है। पहली बार 40 लाख महिलाओं को पेंशन मिलेगी। आगे चलकर पेंशन राशि बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पहले ही पूरा कर लेंगे एक्सप्रेस वे

Akhilesh Yadav speaks about supplementary budget.

अखिलेश ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की तुलना यमुना एक्सप्रेस वे नहीं की जा सकती। यमुना एक्सप्रेस वे में कितना बड़ा लैंड पैकेज दिया गया, तमाम लोगों पर झूठे मुकादमे लगाए गए, उन्हें जेलों में रहना पड़ा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में एक भी लैंड पार्सल नहीं दिया गया। एक भी किसान को मुआवजे की शिकायत नहीं है।

यमुना एक्सप्रेस वे 150 किमी लंबा था और तीन सरकारों में पूरा हो सका। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे 302 किमी लंबा है और चुनाव में जाने से पहले इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।

मेडिकल, आईटी, टूरिज्म भविष्य के क्षेत्र
अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय में तीन क्षेत्र सर्वाधिक संभावनाओं के हैं। इन तीनों पर सरकार खास ध्यान दे रही है। पीजीआई पर रोगियों का दबाव है, केजीएमयू में बेड बढ़ाए गए हैं, लोहिया संस्थान में भी बढ़ाने की तैयारी है। टूरिज्म, कल्चर और हेरिटेज पर ध्यान दे रहे हैं। हेरिटेज पॉलिसी बनाई है। वाराणसी, लखनऊ और आगरा को हेरिटेज आर्क के रूप में विकसित किया जाएगा।

गुजरात से आए शेरों का बढ़ने वाला है परिवार

Akhilesh Yadav speaks about supplementary budget.

नेता विरोधी दल स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा लायन सफारी के लिए गुजरात से लाए गए शेरों की मौत पर सवाल उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात से लाए गए शेर पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। जल्दी ही उनका परिवार बढ़ने वाला है।

जो शेर मरे हैं, उनके इलाज के लिए विशेषज्ञ डाक्टरों से मदद ली गई। उन्होंने इटावा लायन सफारी में एलीफेंट रेस्क्यू सेंटर बनाए जाने की भी जानकारी दी।

बजट मे बढ़ाएंगे विधायकों के वेतन-भत्ते
अखिलेश यादव ने कई सदस्यों की मांग पर विश्वास दिलाया कि अगले बजट में विधायकों की सुविधाओं पर ध्यान दिया जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों में विधायकों को मिलने वाली सुविधाओं का अध्ययन कराकर कोई फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed