{"_id":"6650ddc8976f670a6b04c07d","slug":"akhilesh-yadav-says-india-alliance-will-win-all-27-seats-in-up-of-sixth-and-seventh-phase-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छठे चरण के मतदान से पहले अखिलेश बोले- पूर्वांचल में भाजपा का पूरी तरह सफाया होना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छठे चरण के मतदान से पहले अखिलेश बोले- पूर्वांचल में भाजपा का पूरी तरह सफाया होना तय
Sat, 25 May 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 25 May 2024 12:04 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छठे व सातवें चरण के चुनाव के पहले प्रदेश की बाकी बची सभी 27 सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इन सभी सीटों पर भाजपा का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है। लगातार पांच चरणों के मतदान में भाजपा का ग्राफ गिरा है। पूर्वांचल से भाजपा का पूरी तरह से सफाया होगा। समाजवादी पीडीए परिवार इंडिया गठबंधन के साथ जिस तरह भाजपा का सफाया कर रहा है, उससे साफ है कि छठे व सातवें चरण के चुनाव में इंडिया गठबंधन सभी 27 सीटें जीतकर इतिहास रचने जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे वादों से जनता में आक्रोश है। भाजपा ने लोगों को वैक्सीन लगवाकर उनका जीवन संकट में डाल दिया। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी इलेक्टोरल बांड से वसूली कर ली। कंपनियों ने लोगों को लूटा है। भाजपा जनता के मुद्दों से मुंह चुरा रही है। बीते 10 साल में किसान सबसे ज्यादा परेशान रहा है। उनकी आय दोगुनी तो हुई नहीं, उत्पादन लागत बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
बिजली, खाद, कीटनाशक, डीजल, पेट्रोल महंगा कर दिया। नौजवानों की एक तिहाई जिंदगी बेकार हो गई है। सरकार पेपर लीक कराकर नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। करीब 30 लाख पद रिक्त हैं पर भाजपा सरकार भर्ती नहीं कर रही।
विज्ञापन
भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है। संविधान में दिया गया आरक्षण समाप्त किया जा रहा है। आउटसोर्स से भर्तियां की जा रही है। सामाजिक न्याय से भाजपा को परहेज है।