{"_id":"66eefcc6d1b2dfbcc9088161","slug":"akhilesh-yadav-says-bjp-will-loose-all-seats-in-bypoll-in-uttar-pradesh-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले- लंबी लड़ाई लड़ने जा रहा पीडीए, उपचुनाव में सभी सीटें हारेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले- लंबी लड़ाई लड़ने जा रहा पीडीए, उपचुनाव में सभी सीटें हारेगी भाजपा
Sun, 22 Sep 2024 08:35 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 22 Sep 2024 08:35 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है। ये बीएलओ को हटा रहे हैं। जाति के आधार पर बीएलओ की तैनाती हो रही है। जाति के आधार पर एसडीएम और अन्य अफसर तैनात हो रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए बड़ी लड़ाई लड़ने जा रहा है। पीडीए सबको साथ लेकर चलने का काम करेगा। भाजपा विधानसभा उपचुनाव में सभी दस सीटें हारेगी। इसके बाद भाजपा विधानसभा का चुनाव भी हारेगी और इनकी कुर्सी छिनना तय है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है। ये बीएलओ को हटा रहे हैं। जाति के आधार पर बीएलओ की तैनाती हो रही है। जाति के आधार पर एसडीएम और अन्य अफसर तैनात हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। थाने और तहसील से लेकर हर स्तर पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है। किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। उनका भविष्य अंधकारमय है।
विज्ञापन
अखिलेश से मिले पशुपतिनाथ मंदिर के सदस्य
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से शनिवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर नेपाल के सुप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के सदस्य प्रवीण दास ने भेंटकर उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रवीण दास ने पशुपतिनाथजी के शीर्ष पर चढ़ाई माला भेंट कर अखिलेश यादव को विजयी होने का भी आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन