जनता के दिमाग से खेल रही है भाजपा, बदल रहा गुमराह करने का तरीका: अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के लोग जनता के दिमाग से खेल रहे हैं। वे लोगों के दिमाग में नकारात्मक विचार पहुंचा रहे हैं। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। नौजवान भटक रहे हैं। भाजपा का गुमराह करने का तरीका भी बदल रहा है। यह बात समझना जरूरी है कि भाजपा फिर भ्रम पैदा न कर सके।
अखिलेश शनिवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार जातिवाद का जहर घोल रही है। महिला उत्पीड़न के मामलों का बढ़ना चिंता का विषय है। बच्चियां तक सुरक्षित नहीं है। बेरोजगारी, गरीबी बड़े पैमाने पर है। जनता को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही है।
कहा, जब व्यक्ति, शिक्षित और खुशहाल होगा तो लोग अपना शौचालय स्वयं बना लेंगे। समाजवादी चाहते हैं कि जनगणना जाति आधारित हो तो आबादी के हिसाब से योजनाओं का लाभकारी आवंटन हो सके।
'भाजपा सरकार ने जनता को नाउम्मीद कर दिया'
अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार ने जनता को नाउम्मीद कर दिया है। उसका सुख-चैन बढ़ते अपराधों ने छीन लिया है। महंगाई, बेकारी से सभी त्रस्त हैं। लोगों को अब अच्छे दिन आने की कतई उम्मीद नहीं रह गई है। भाजपा के झूठे वादों की सच्चाई लोग जान गए हैं। अब सबकी उम्मीद सन 2019 से ही बंधी है।
अखिलेश को बांधी राखी
अखिलेश यादव को राजस्थान से आई जयपुर की जिला पंचायत सदस्य वंदना यादव तथा जया यादव, अखिल भारतीय जन कल्याण संस्थान की अध्यक्षा गुजराती ने राखी बांधी। उनके साथ अमल किशोर यादव, नाथू लाल यादव और महेंद्र कुमार यादव भी थे।