{"_id":"66969d30a12ba540b0064d5a","slug":"akhilesh-yadav-said-workers-busy-in-assembly-preparations-gave-this-signal-on-awadhesh-prasad-s-seat-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले: विधानसभा की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, अवधेश प्रसाद की छोड़ी सीट पर दिया ये संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले: विधानसभा की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, अवधेश प्रसाद की छोड़ी सीट पर दिया ये संकेत
Wed, 17 Jul 2024 12:06 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 17 Jul 2024 12:06 AM IST
सार
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में अभी से जुटने के लिए कहा है। मिल्कीपुर की खाली हुई सीट पर प्रत्याशी को लेकर भी कुछ संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद की सीट पर उपचुनाव होने हैं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मंगलवार को सपा लोहिया वाहिनी वाराणसी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में भेंट की। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दें। बूथ स्तर तक अपना संगठन मजबूत करें। मतदाताओं से मिलते रहें और उनके सुख-दुख में शामिल होकर विश्वास जीतें। उनसे मिलने वालों में शुभम यादव, सुंदरम सोनकर, अजीज खान, महेश यादव, सुनील गुप्ता, दुर्गेश पाल, मीनू सिंह, विशाल शर्मा, शुभम गुप्ता, वीरेंद्र कुमार और विवेक यादव शामिल थे।
विज्ञापन
मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद के पुत्र को लड़ाने का इशारा
सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव ने विधानसभा सीट की मिल्कीपुर सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद को लड़ाने का इशारा स्थानीय पदाधिकारियों को कर दिया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी। यह सीट अवधेश प्रसाद के फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद चुने जाने के चलते खाली हुई है।
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में सपा महिला सभा का प्रदर्शन
महंगाई के विरोध में समाजवादी महिला सभा ने मंगलवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे। महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आह्वान पर हापुड़, बरेली, अमेठी, जौनपुर, वाराणसी, बदायूं और पीलीभीत में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में महिलाओं ने कृषि मंत्री से 100 रुपये किलो अरहर की दाल दिलाने की मांग की।
विज्ञापन