फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said that the question in the exam was a conspiracy to defame Brahmins, Shankaracharya was insu

अखिलेश यादव बोले: परीक्षा में आया सवाल ब्राह्मणों को बदनाम करने की साजिश, शंकराचार्य को किया गया अपमानित

Mon, 16 Mar 2026 09:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Mar 2026 09:04 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल ही में एसआई की परीक्षा में आए सवाल पर प्रदेश की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said that the question in the exam was a conspiracy to defame Brahmins, Shankaracharya was insu
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जब विधानसभा चुनाव होता है, तो जिस राज्य में भाजपा की सरकार नहीं होती है, वहां के डीजीपी, मुख्य सचिव और अन्य अधिकारी हटा दिए जाते हैं। लेकिन, जिस राज्य में भाजपा की सरकार रहती है, वहां कोई अधिकारी नहीं हटाया जाता है। यूपी में जिन अधिकारियों के परिवार के लोग चुनाव लड़ रहे थे, उन्हें भी नहीं हटाया था।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में उप चुनाव के दौरान जिन अधिकारियों ने समाजवादी पार्टी को चुनाव हराया था, हमने उनकी लिस्ट जारी की थी, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाजपा के लोग अफवाहजीवी है। लोगों को खाना बनाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


परीक्षा में आया सवाल ब्राह्मणों को बदनाम करने की साजिश
पुलिस भर्ती में आए विवादित सवाल को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जानबूझकर यह सब कराती है, फिर दूसरों को बदनाम कराती है। भाजपा के पास एक टीम है, जिसे वह पैसे देती है और दूसरों को बदनाम करती है। क्या ब्राह्मण समाज को कोई इस तरह से बदनाम कर सकता है। यह पहली बार नहीं हुआ है, जिन्हें हाता नहीं भाता, वे इस तरह का काम कई बार कर चुके हैं। भाजपा सरकार ने शंकराचार्य को भी अपमानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed