फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav rathyatra plan.

शक्ति प्रदर्शन कर रथयात्रा लेकर निकलेंगे सीएम अखिलेश, ये है पूरा प्लान

Thu, 27 Oct 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Oct 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav rathyatra plan.
अ‌‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 3 नवंबर को अपने आवास के सामने लामार्टिनियर कॉलेज के मैदान में विशाल सभा करके समाजवादी विकास रथ पर सवार होकर जनता के बीच निकलेंगे। ‘विकास से विजय की ओर’ पंच लाइन के साथ शुरू होने वाली रथयात्रा का पहला चरण लखनऊ से कानपुर तक रहेगा। इस बीच कई सभाएं और दर्जनों स्थानों पर स्वागत समारोह होंगे।

विज्ञापन


सीएम अखिलेश यादव ने बुधवार दोपहर अपने निवास पर जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के सदस्यों और कुछ विधायकों, मंत्रियों के साथ रथयात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। सभी का कहना था कि यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक होना चाहिए।
विज्ञापन


तय हुआ कि तीन नवंबर को सवेरे नौ बजे लामार्टिनियर कॉलेज के ग्राउंड में सभा करके रथ यात्रा को रवाना किया जाए। इस मौके पर भारी भीड़ जुटाई जाए। एक-दो लोगों ने तो यहां तक कहां कि इसमें जनेश्वर मिश्र पार्क में होने वाले रजत जयंती समारोह से ज्यादा भीड़ जुटाकर ताकत दिखाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुसड़िया चौराहा, शहीद पथ, एयरपोर्ट, सरोजनी नगर, बंथरा, दहीचौकी, उन्नाव हाईवे से होते सीएम का रथ कानपुर पहुंचेगा। रात्रि विश्राम वह सर्किट हाउस हाउस में करेंगे। अगले दिन कानपुर में कई स्थानों पर कार्यक्रमों के बाद शुक्लागंज होते हुए वह उन्नाव आएंगे। 4 नवंबर की शाम को वह उन्नाव से हेलिकॉप्टर से लखनऊ आ जाएंगे। 5 नवंबर को वह जनेश्वर मिश्र पार्क में सपा के रजत जयंती समारोह में भाग लेंगे।

इन्हें दी गईं जिम्मेदारियां

Akhilesh yadav rathyatra plan.

शाम को जनेश्नर मिश्र ट्रस्ट में युवा नेताओं की बैठक में 3 नवंबर को लामार्ट में यात्रा के शुभारंभ और अन्य स्थानों पर भीड़ जुटाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं।

लखनऊ में एमएलसी संजय लाठर, उन्नाव में एमएलली सुनील यादव साजन और कानपुर में एमएलसी अरविंद और अमिताभ वाजपेयी को यात्रा का प्रभारी बनाया गया।

सीतापुर, लखीमपुर खीरी की जिम्मेदारी एमएलसी आनंद भदौरिया और बाराबंकी की जिम्मेदारी एमएलसी राजेश यादव को सौंपी गई है। तय हुआ कि जगह-जगह स्वागत समारोह होंगे। 

सीएम निवास पर हुई बैठक में मंत्री राजेन्द्र चौधरी, रामगोविंद चौधरी, कमाल अख्तर यासर शाह, एसआरएस यादव, अरविंद सिंह, सुनील यादव साजन, उदयवीर सिंह, संजय लाठर, नईमुल हसन, रामवृक्ष यादव, मनीष यादव आदि मौजूद थे।

हाईटेक रथ में ऑफिस, कॉन्फ्रेंस व रेस्ट रूम भी

Akhilesh yadav rathyatra plan.

मर्सडीज की फाइव स्टार बस को नया लुक देकर तैयार किया समाजवादी विकास रथ पूरी तरह हाईटेक है अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह रथ काफी दिनों से सीएम आवास में खड़ा हुआ है। पूरी तरह एयरकंडीशंड रथ में हाइड्रोलिक लिफ्ट से ऊपर जाकर सभा संबोधित करने के लिए मंच है।

इंटरनेट व कंप्यूटर सुविधाओं से लैस इस रथ में मुख्यमंत्री का ऑफिस, कांफ्रेंस रूम और रेस्ट रूम भी है। माडर्न किचन व टॉयलेट के साथ हॉटलाइन और टेलीफोन सुविधाएं हैं।

रथ को इस तरह बनाया गया है कि आगे और साइड के पारदर्शी शीशों से इसमें बैठे हुए सीएम अखिलेश दूर से दिखाई देंगे। वह रथ के भीतर से ही लोगों का अभिनंदन कर सकेंगे।

कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी का कहना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तीन नवंबर से शुरु होने वाली विकास रथयात्रा उत्तर प्रदेश की राजन‌ीति का टर्निंग पॉइंट होगी। यह प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन की दिशा तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed