{"_id":"5f30f4b6791747310d7ed008","slug":"akhilesh-yadav-raises-question-on-transfer-of-111-dsp-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 100 से ज्यादा डीएसपी के तबादले पर सियासी बयानबाजी, अखिलेश बोले- ये नासमझी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 100 से ज्यादा डीएसपी के तबादले पर सियासी बयानबाजी, अखिलेश बोले- ये नासमझी है
Mon, 10 Aug 2020 12:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही जिले में लंबे समय से तैनात 111 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक डिप्टी एसपी के दूर-दूर तबादले करना शासन की अपरिपक्वता व संवेदनहीनता को दर्शाता है।
विज्ञापन
अखिलेश ने आगे कहा कि नए शहर को समझने में समय लगता है साथ ही शिक्षा-सत्र के मध्य तबादले की समस्या परिजन समझते हैं।
वहीं, उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था एनकाउंटर व तबादले की नीति से नहीं चलती।
बता दें कि योगी सरकार ने रविवार रात लंबे समय से एक ही जिले में तैनात 111 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें लखनऊ कमिश्नरेट के आधा दर्जन से अधिक पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं, जो सहायक पुलिस आयुक्त पद पर तैनात थे।
विज्ञापन