फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav raise question on evm after petrol pump scam

EVM पर केजरीवाल नरम और तीखे हुए अखिलेश, example पेट्रोल चोरी का

Sat, 29 Apr 2017 07:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Apr 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav raise question on evm after petrol pump scam
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर फिर सवाल उठाए हैं। इस बार लखनऊ के पेट्रोल पंपों में चिप लगाकर तेल चोरी के मामले का उदाहरण देकर उन्होंने ईवीएम को घेरा है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,
‘जब रिमोट के द्वारा चिप से पेट्रोल की चोरी बिना किसी इंटरनेट
कनेक्शन के हो सकती है तो ईवीएम से भी, टेक्नोलॉजी का गलत
इस्तेमाल रोकना होगा।’
 


बता दें क‌ि भाजपा को उत्तर प्रदेश में मिले तगड़े बहुमत के बाद विपक्षी लगातार ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की बात कर रहे हैं। करारी हार मिलने के बाद मायावती ने खुलकर भाजपा पर निशाना साधा था और ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने चुनाव आयोग से जांच की मांग भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अखिलेश यादव ने भी कहा था क‌ि अगर किसी को आपत्त‌ि है तो उसकी शंका जरूर दूर की जानी चाह‌िए। इसके बाद अखिलेश कई बार ईवीएम में गड़बड़ी और जांच की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed