फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income Tax Raids in UP: Akhilesh Yadav Press Conference In Raebareli On IT Raid

UP Election 2022: आयकर विभाग के छापे पर अखिलेश बोले- आईटी के बाद ईडी की टीम भी आएगी

Sat, 18 Dec 2021 12:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 Dec 2021 12:23 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए सपा नेताओं से जुड़े ठिकाने पर छापेमारी करने को लेकर बयान दिया है।

विज्ञापन
Income Tax Raids in UP: Akhilesh Yadav Press Conference In Raebareli On IT Raid
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

आयकर विभाग की टीम ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं के कई ठिकानों पर छापे मारे। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह बर्ताव कर रही है। अभी आईटी टीम आई है अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) वाले भी आएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर उनके पास पहले से जानकारी थी तो पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी चुनाव से दो महीने पहले ये कार्रवाई हो रही है। जो कि दिखाता है कि आईटी और सीबीआई वाले भी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि इसके पहले भी बंगाल में जिस तरह से केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया गया था लेकिन जनता ने भाजपा को हरा दिया।

उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार से बुरी तरह नाराज है और अब सपा की तरफ देख रही है। इससे भाजपा के होश उड़े हुए हैं और अब वो एजेंसियों का सहारा ले रहे हैं। ये कोई नई बात नहीं है लेकिन जनता मन बना चुकी है और 2022 के चुनाव में भाजपा का सफाया हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'24 घंटे काम करने वाले बाबा को नहीं पता कि जनता को कब खाद चाहिए'

इसके पहले उन्होंने रायबरेली में विजय रथ यात्रा में जनता को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि 24 घंटे काम करने वाले बाबा को पता ही नहीं कि किसान को खाद कब चाहिए। उन्होंने बिजली, खाद और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा।

अखिलेश ने कहा कि हर मोर्चे पर भाजपा सरकार विफल रही है। जनसभा में मौजूद शिक्षामित्रों और अटेवा के लोगों से सवाल किए कि उनकी समस्या किसकी पैदा की हुई है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं की समस्याओं का समाधान करने का दावा करते हुए पूछा कि योगी सरकार चाहिए कि योग्य सरकार।

अखिलेश ने आगे कहा कि धान सड़ गया। सरकार कम भाव पर खरीद रही है। बिजली महंगी कर दी है। किसानों को समय से खाद नहीं मिल सकी जिससे बुआई प्रभावित हुई। खाद की बोरी से भी पांच किलो खाद भाजपा ने चुरा ली। समाजवादी सरकार ने एंबुलेंस चलाई, भाजपा सरकार उसकी व्यवस्था भी ठीक नहीं रख सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed