{"_id":"2ee9f17b25cd746adf62f4a3c397a4e5","slug":"akhilesh-yadav-meet-ram-naik-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव मिले राज्यपाल से, तेज हुईं राजनीतिक अटकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव मिले राज्यपाल से, तेज हुईं राजनीतिक अटकलें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Jun 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार की शाम राज्यपाल से अचानक मुलाकात की। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर तेज हो गया।
विदेश से लौटने के बाद अखिलेश यादव राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार की शाम उन्होंने अचानक राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के पीछे के मकसद टटोलने शुरु हो गए हैं।
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि संभवतः अखिलेश यादव ने राज्यपाल को नई एमएलसी की सूची सौपी है। मंत्रिमंडल विस्तार पर भी अटकले हैं।
पिछले दिनों ऐसे ही सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। इस मुलाकात को भी एमएलसी और मंत्रिमंडल विस्तार के नजरिए से देख गया था।
हालांकि राज्यपाल से मिलकर लौट के आने के बाद मुलायम सिंह ने कहा था कि राज्यपाल उनके पुराने मित्र हैं। उन्होंने उनके साथ संसद के गलियारों में बहुत सारा समय गुजारा है। इस मुलाकात के राजनीतिक मायने नहीं तलाशे जाने चाहिए।
उधर राजभवन से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राम नाईक से आज राजभवन में मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव ने भेंट की तथा विदेश यात्रा की जानकारी दी।
विज्ञापन
विदेश यात्रा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री की राज्यपाल से यह पहली भेंटवार्ता है। राज्यपाल द्वारा मांगी गई विधान परिषद के 9 सदस्यों के मनोनयन संबंधी अतिरिक्त जानकारी मुख्यमंत्री ने उपलब्ध करा दी है।