{"_id":"5beafa3ebdec226b327d7593","slug":"akhilesh-yadav-is-not-a-socialist-he-is-opportunist-says-bjp-spokesman-dr-chandramohan","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी नहीं मौकावादी विचारधारा के पोषक हैं अखिलेश यादव: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी नहीं मौकावादी विचारधारा के पोषक हैं अखिलेश यादव: भाजपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौकावादी विचारधारा के पोषक हैं। यही वजह है कि उन्होंने मौका देखकर अपने पिता मुलायम सिंह यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाकर खुद अध्यक्ष बन बैठे।
विज्ञापन
मौकावादी विचारधारा के चलते ही अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव को भी पार्टी में हाशिए पर ढकेल दिया। अखिलेश ने अपने परिवार में ही नहीं बल्कि राजनीतिक सहयोगियों के साथ भी मौका देखकर अपना पाला बदला है।
विज्ञापन
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने अपनी पार्टी सपा के साथ कांग्रेस का गठबंधन किया और अब उन्हें कांग्रेस में कई खामियां नजर आ रही है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश की मौकावादी विचारधारा बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के साथ चुनावी गठबंधन की तैयारी कर रही है। सोमवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिलेश का यह कहना कि कुछ लोग डॉ. आंबेडकर की विचारधारा और डॉ. लोहिया की विचारधारा को एक नहीं होने दे रहे हैं, असल में अखिलेश की मौकावादी विचारधारा से ध्यान बंटाने की रणनीति ही है।
अखिलेश यादव को न तो समाजवादी विचारधारा का ही कुछ ज्ञान है और न ही आंबेडकरवादी विचारधारा का। उनकी मौकावादी विचारधारा किसी को भी किसी भी वक्त धोखा दे सकती है। यह विचारधारा भ्रष्टाचार हितैषी है और जनता को भी अब सबकुछ समझ में आ गया है।