फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav in HCL IT city.

अखिलेश ने युवाओं के बीच की चुनावी बात, फूंका चुनावी बिगुल

Wed, 13 Apr 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Apr 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav in HCL IT city.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नवरात्रि के शुभ मौके से चुनावी बिगुल फूंक दिया। वह आए थे एचसीएल-आईटी सिटी के पहले बैच के प्रशिक्षुओं को संबोधित करने लेकिन खुलकर चुनावी बातें की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग (प्रशिक्षु) ट्रेनिंग ले रहे हैं, बेहतर भविष्य बनेगा। पर, राजनीति करने वाले हम लोग वोट के माध्यम से आगे बढ़ते हैं।

ऐसे में जब निर्णय लेने का मौका आए तब लोग जरूर सोचें कि कौन सी सरकार प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जाना चाहती है और कौन पीछे ले जाना चाहती है।

सीजी सिटी के आईटी सिटी परिसर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में एचसीएल में ट्रेनिंग ले रहे युवा, उनके परिवारीजन और एचसीएल कर्मियों को खासतौर से बुलाया गया था।

विज्ञापन

'जलने वाले कह रहे हैं कुछ नहीं हो रहा है'

Akhilesh Yadav in HCL IT city.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व शिव नाडर - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के तमाम बड़े काम गिनाए तो विरोधियों पर अपने अंदाज में ही निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि  वह अच्छा काम करते हैं तो विरोधी उसमें भी कमी निकालते हैं।

लखनऊ मेट्रो और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रूप में देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बनवा रहे हैं। नफरत करने वाले, जलने वाले कहते हैं, कुछ नहीं हो रहा।

सूबे में एंबुलेंस चलवाई, लोगों को राहत पहुंचने लगी। विरोधी कहने लगे कि एक्सीडेंट ज्यादा होने लगा है। अस्पतालों में अच्छी व्यवस्था की, मरीज ज्यादा आने लगे, तो कहने लगे कि समाजवादी सरकार में बीमारी बढ़ गई।

हम साइकिल ट्रैक बनवाते हैं, तो वे कहते हैं कि सपा का चुनाव चिह्न साइकिल है। गांव की बात करते हैं तो कहते हैं अपने गांव में ही काम करा रहे हैं।

हमारी सरकार ने की संतुलित विकास की पहल

Akhilesh Yadav in HCL IT city.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुख्य सचिव आलोक रंजन व अन्य - फोटो : amar ujala

अखिलेश ने कहा कि उनकी सरकार ने संतुलित विकास की पहल की है। आईटी सिटी बनवा रहे हैं जहां से नौकरियां मिलेंगी तो बगल में ही मिल्क डेयरी भी बन रही है। जहां से चीज, बटर, मट्ठा भी मिलेगा।

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए कैंसर इंस्टीट्यूट बनवा रहे हैं तो पार्क भी बन रहे हैं।

चुनाव में विकास की जगह लाउडस्पीकर, लड़ाने की करेंगे बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है और लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। पर, जब चुनाव आएगा तो लोग दूसरे मुद्दे उठाएंगे। वे (भाजपा) लाउडस्पीकर की बात करेंगे। गांव में झगड़ा लगाएंगे।

विज्ञापन

ये लोग शादी करने पर भी उंगली उठाएंगे

Akhilesh Yadav in HCL IT city.
मौजूद प्रशिक्षु - फोटो : amar ujala

उन्होंने युवाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि आजकल तो नौकरी करते-करते शादी हो जाती है। वे उस पर भी उंगली उठाएंगे।

लव जिहाद की ओर इशारा करते हुए सीएम ने कहा कि बीजेपी ने पहले इस तरह के मामले उठाए थे। पर कोई फायदा नहीं मिला।

ऐसे में जब निर्णय का मौका हो तो लोगों को सोचना चाहिए कि कौन तरक्की के लिए काम कर रहा है और पीछे ले जाने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed