{"_id":"5a85d9fe4f1c1b9b248b5466","slug":"akhilesh-yadav-comments-on-state-and-central-government-s-policies","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव बोले, चाय पर चर्चा नहीं, सच्चाई पर हो चर्चा, पांच साल पीछे हो गया देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव बोले, चाय पर चर्चा नहीं, सच्चाई पर हो चर्चा, पांच साल पीछे हो गया देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में देश और प्रदेश पांच साल पीछे चले गए हैं। अब समय आ गया है कि चाय पर नहीं सच्चाई पर चर्चा हो कि चार साल में भाजपा सरकारों ने जनकल्याण के कौन से काम किए हैं?
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा, भाजपा सरकार में महिलाओं और बच्चियों तक की इज्जत सुरक्षित नहीं है। व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षक सभी परेशान हैं। चुनाव के समय भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें भुला दिया गया। भाजपा सरकार सच्चाई का सामना करने से कतराती है। महंगाई पर रोक नहीं लगी है। बड़े घराने जनता की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा की नीतियां कॉरपोरेट घरानों के हित में हैं। इनकी नीयत गरीबों की भलाई करने की नहीं है। नौजवान बेरोजगारी के शिकार हैं। उन्हें रोजगार देने के दावे झूठे साबित हुए हैं। छोटे उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं। भाजपा की नीतियों से आर्थिक-सामाजिक गैरबराबरी बढ़ी है। इसके लिए भाजपा सरकारों की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
भाजपा को बताना चाहिए कि डबल इंजन की सरकारों में देश की इतनी दुर्दशा कैसे हो गई, समाज का हर वर्ग पीड़ित, आक्रोशित क्यों है, किसान क्यों आत्महत्याएं कर रहे हैं और कानून व्यवस्था क्यों बदतर है?