फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav comments on opposition over his bungalow issue.

बंगले को वाइट हाउस कहने पर अखिलेश यादव का जवाब, ...तो क्या विपक्षी 'ब्लैक हाउस' में रहते हैं

Sat, 09 Jun 2018 05:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Jun 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav comments on opposition over his bungalow issue.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विपक्षियों द्वारा बंगले को वाइट हाउस बताए जाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि क्या वो सब 'ब्लैक हाउस' में रहते हैं। दरअसल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिस बंगले में रहते थे उसकी चाबी राज्य सम्पत्ति विभाग को सौंप दी गई है। जब विभाग के लोग बंगले के अंदर पहुंचे तो वहां का हाल देखकर हैरान रह गए।

विज्ञापन


बंगले के अंदर बने साइकिल ट्रैक व बैडमिंटन कोर्ट को तोड़ दिया गया था। यहां तक कि एलईडी लाइट्स और कमरों में लगे इलेक्ट्रिक स्विच तक को निकाल लिया गया था। वहीं, विपक्षियों द्वारा बंगले को वाइट हाउस बताए जाने पर उन्होंने तंज भरे लहजे में जवाब दिया। ट्विटर पर लिखा कि 'विपक्षी मकान को ‘वाइट हाउस’ कह रहे हैं, तो क्या वो सब ख़ुद ‘ब्लैक हाउस’ में रहते हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



बंगले की चाबी राज्य सम्पति विभाग को सौंपने से पहले यहां काफी ज्यादा तोड़फोड़ की गई थी। कमरे के फर्श टूटे हुए थे। गार्डेन की बेंच तक को निकाल लिया गया था।

दरअसल, इस बंगले को अखिलेश यादव के परिवार की इच्छा और शौक के अनुसार, बेहद शानदार बनाया गया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि अखिलेश नहीं चाहते थे कि कोई अन्य उनकी लाइफ स्टाइल देखे। वो अपने घर में लगे पौधे अपने साथ ही ले गए थे। अखिलेश यादव फिलहाल लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed