फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav comment on bjp for mob lynching

बच्चियों से दुराचार की घटनाएं भाजपा के लिए छोटे मुद्दे : अखिलेश यादव

Fri, 27 Jul 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Jul 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav comment on bjp for mob lynching
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। भीड़तंत्र से लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। भाजपा शासन काल में बढ़ रहीं ऐसी घटनाएं देश के लिए चिंताजनक हैं। 

विज्ञापन


अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि किसानों की आत्महत्याएं, नौजवानों की बेरोजगारी से जुड़े मुद्दे, महिलाओं, बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं, लूट और डकैती भाजपा को अब छोटे से सवाल लगते हैं। चुनाव में भाजपा ने इन्हीं घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर जनता को गुमराह किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले 16 महीने में प्रदेश में विकास का कोई काम नहीं हुआ। अधिकांश वही निवेशक, वहीं योजनाएं हैं जो समाजवादी सरकार की हैं। भाजपा सरकार ने निवेश के नाम पर आयोजनों में पानी की तरह रुपया बहाया पर, अभी तक उसका कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा जनता के बुनियादी मुद्दों के साथ पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सदन के अंदर व बाहर सपा जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करने के लिए संकल्पित है। जनता भाजपा की कारगुजारियों से परेशान है, इसका जवाब 2019 में मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed