{"_id":"5b69e83e4f1c1bb8538b7635","slug":"akhilesh-yadav-clear-the-situation-of-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा गठबंधन के नेता को लेकर अखिलेश ने स्पष्ट की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा गठबंधन के नेता को लेकर अखिलेश ने स्पष्ट की स्थिति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने लोगों को निराश किया। जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद तय होगा कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा।
विज्ञापन
गन्ना किसानों का 12 हजार करोड़ रुपया बकाया है। आलू किसानों को भी कुछ नहीं मिला। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भी लाभ नहीं मिला। मंगलवार को उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जो पसंद है वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नहीं पसंद है। प्रधानमंत्री ने लखनऊ के दशहरी आम की प्रशंसा की मुख्यमंत्री ने आममंडी का काम ही रुकवा दिया। कन्नौज के इत्र की खुशबू प्रधानमंत्री को पसंद आई तो उससे संबंधित योजना रोक दी गई।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा तथा रालोद मिलकर चुनाव लड़ेंगे। लोकतंत्र में सभी चाहते हैं कि गठबंधन हो। कांग्रेस से दोस्ती है उसे भी छोडे़ंगे नहीं। उत्तर प्रदेश में काफी सीटें हैं इसलिए सीट बंटवारे में सभी संतुष्ट रहेंगे।
विज्ञापन
तकलीफ सिर्फ भाजपा को है। गठबंधन को बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री पद तय करने में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका होगी। अखिलेश ने कहा कि 2019 में लड़ाई भाजपा को हराने की है। उसने जो चुनावी वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया।