{"_id":"6118d6348ebc3ee07d2efa6e","slug":"akhilesh-yadav-celebrated-independence-day-on-party-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस: मुलायम की मौजूदगी में अखिलेश ने किया ध्वजारोहण, बोले- देश की पहचान को खत्म करने की हो रही है साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस: मुलायम की मौजूदगी में अखिलेश ने किया ध्वजारोहण, बोले- देश की पहचान को खत्म करने की हो रही है साजिश
Mon, 16 Aug 2021 07:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:44 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों को संकल्प लेना होगा कि भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के बीच प्यार मोहब्बत बनी रहे। कुछ लोग पुरानी बातों में लोगों को उलझा कर षड्यंत्र रच रहे हैं।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मौजूद सपा नेता व कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महापुरुषों ने जिस संकल्प को लेकर भारत को आजादी दिलाई, क्या वो पूरा हो पाया, सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में अलग-अलग जाति और भाषा के लोग हैं। भारत की पहचान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे बचाने के लिए समाजवादियों को संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन
समाजवादियों को यह भी संकल्प लेना होगा कि भारत में रहने वाले हर व्यक्ति के बीच प्यार मोहब्बत बनी रहे। कुछ लोग पुरानी बातों में लोगों को उलझा कर षड्यंत्र रच रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा। किसानों की हालत बुरी है। किसान और खेती बर्बाद हो रही है, इसे बचाना होगा। कोविड के समय हुई अव्यवस्था से हम सभी वाकिफ हैं। इसकी वजह से सैकड़ों लोगों की जान गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। इस पर हम सभी को सोचना होगा। भाजपा सरकार दूसरे मुद्दों पर लोगों को भटका रही है। हम लोगों का संकल्प लेना होगा कि बिना किसी भटकाव के देश के बदलाव के लिए नई सरकार चुनें। जो लोग सत्ता में हैं। उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया है। संविधान के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
विज्ञापन
पिछड़ों दलितों और अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर कुचक्र रचा जा रहा है। जातिगत गणना के लिए बार-बार मांग की जा रही है लेकिन सरकार में बैठे लोग इस पर सहमत नहीं है। इसे बचाने के लिए एकमत होकर मतदान करना होगा। देश की सबसे बड़ी आजादी की जनगणना हर हाल में कराई जानी चाहिए। उन्होंने मुलायम सिंह यादव का समारोह में आने के लिए स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने जिस संकल्प को लेकर पार्टी शुरुआत की उसे हम सभी मिलकर पूरा करेंगे।
देश व समाज के लिए युवा आगे आएं : मुलायम
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश व समाज के लिए युवाओं को आगे आना होगा। लोहिया के सपनों को साकार करना होगा। वह स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी कार्यालय में झंडारोहण के बाद पार्टी कार्याकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सपा संरक्षक ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मिल रही चुनौतियों से मिलकर निपटना होगा। हमें देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 15 अगस्त शहीदों को याद करने का दिन है। जिनके बलिदान से आज हम स्वतंत्र हैं। हमें आंतरिक स्वतंत्रता की रक्षा.सुरक्षा के लिए भी निरन्तर सजग, सचेत, सतर्क, सक्रिय और संकल्पबद्ध रहना होगा। इस दौरान उदय प्रताप सिंह, किरणमय नंदा, अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, आदि मौजूद रहे।