अखिलेश का हमला, भाजपा वाले बताएं 50 हजार से 80करोड़ बनाने का फॉर्मूला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व उनके बेटे पर निशाना साधा। जय शाह का नाम लिए बिना कहा कि हाल ही में 50 हजार रुपये से कुछ ही दिनों में 80 करोड़ की संपत्ति खड़ा होने की जो चर्चा सामने आ रही है, वह आर्थिक भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण है।
उन्होंने भाजपा नेताओं से पूछा कि वह कौन-सा फॉर्मूला है जिससे 50 हजार रुपये से साल भर में 80 करोड़ रुपये कमाए जा सकते हैं।
लोहिया पार्क व सपा मुख्यालय में लोहिया की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों में अखिलेश ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आए दिन सीएम योगी आदित्यनाथ पुलिस में भ्रष्टाचार बताकर अपने ही शासन की अक्षम नीतियों को दर्शाते हैं।
भाजपा दिवाली पर भी कर रही राजनीति
अखिलेश ने कहा कि डॉ. लोहिया ने हमेशा विषमता और अन्याय का विरोध किया। गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाया। भाजपा सरकारों में विकास अवरुद्ध हुआ है, देश पीछे चला गया है, महंगाई से जनता बेहाल है। भाजपा दिवाली पर भी राजनीति कर रही है।
वे हमारे पत्थर हटा रहे, हम उनकी सरकार हटा देंगे
अखिलेश ने कहा, यूपी से ही परिवर्तन होगा। भाजपा सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वे हमारे विकास के पत्थर हटा रहे हैं, हम उनकी सरकार हटा देंगे। 2019 में बड़े राजनीतिक बदलाव के लिए अभी से तैयारी करनी है।
साइकिल यात्री ने की मुलाकात
उरई से लखनऊ तक की साइकिल करने वाले सिहोना (मध्य प्रदेश) निवासी राघवेंद्र (रामजी) ने प्रदेश कार्यालय में अखिलेश से मुलाकात कर उनके नेतृत्व में निष्ठा जताई।
वाराणसी से आए लालू यादव ने उन्हें पीतल से बना गाय-बछड़ा भेंट किया। लोहिया पार्क में लोहिया की जन्मस्थली अंबेडकर नगर से शुरू हुए ‘लोहिया से अखिलेश‘ हस्ताक्षर अभियान का समापन भी हुआ।