{"_id":"6659a702bbd3f5132903dfc1","slug":"akhilesh-yadav-appeals-to-his-party-activists-for-last-phase-polling-and-counting-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव की कार्यकर्ताओं से अपील, मतदान के बाद भी सतर्क रहें... भाजपाइयों के बहकावे में न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव की कार्यकर्ताओं से अपील, मतदान के बाद भी सतर्क रहें... भाजपाइयों के बहकावे में न आएं
Sat, 01 Jun 2024 01:17 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:17 AM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सजग और सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आखिरी चरण के मतदान के बाद भाजपाई बहकावे में न आएं और सावधान रहें।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सावधान रहने और मतगणना खत्म हो जाने तक सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों के बहकावे में न आएं और सतर्क रहें।
विज्ञापन
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि प्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों... मैं आज आपसे एक बेहद ज़रूरी अपील कर रहा हूं। आप सब वोटिंग के दौरान भी और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना खत्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग, सतर्क, सचेत और सावधान रहिएगा और किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में न आइएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जानलेवा हुई गर्मी: अचानक तबीयत बिगड़ी कल रात से अब तक पांच की मौत, डॉक्टर बोले- जरूरी हो तभी घर से निकलें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में गर्मी से हाहाकार: पारा बना रहा नए रिकॉर्ड... नौतपा के छठे दिन 166 की मौत; जानें कब से मिलेगी राहत
दरअसल ये अपील हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भाजपावालों ने ये योजना बनाई है कि कल शाम को चुनाव ख़त्म होते ही, वो अपनी ‘मीडिया मंडली’ से विभिन्न चैनलों पर ये कहलवाना शुरू करेंगे कि भाजपा को लगभग 300 सीटों के आसपास बढ़त मिली हुई है, जो कि पूरी तरह से झूठ है। ऐसे में आपके मन में ये सवाल उठेगा कि भाजपा को इस दो-तीन दिन का झूठ बोलने से क्या मिलेगा, जबकि ‘इंडिया गठबंधन’ की सरकार बनने जा रही है। इसके जवाब में हम आपको बता दें कि ऐसा झूठ फैलाकर भाजपा वाले आप सबका मनोबल गिराना चाहते हैं, जिससे आपका उत्साह कम हो जाए और आप लोग मतगणना के दिन सावधान और सक्रिय न रहें, जिसका फायदा उठाते हुए भाजपा कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से मतगणना में धांधली कर सके। ध्यान रहे जो भाजपाई चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में कोर्ट द्वारा लगवाए गये कैमरों के सामने धांधली करने का बेशर्म दुस्साहस कर चुके हैं, वो चुनाव जीतने के लिए कोई भी घपला-घोटाला करने के लिए उतारू हो सकते हैं, इसीलिए ये सजगता जरूरी है।
इसीलिए आप लोगों से ये विशेष अपील है कि आप लोग किसी भी भाजपाई ‘एक्जिट पोल’ के बहकावे में नहीं आएं और पूरी तरह से चौकन्ना रहते हुए, अपना आत्मविश्वास बनाए रखते हुए डटे रहें और जीत के अपने मूल-मंत्र ‘मतदान भी सावधान भी’ को याद रखते हुए, जीत का प्रमाण-पत्र लेकर ही संविधान, लोकतंत्र और देश की जनता की जीत का उत्सव मनाएं।