फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: If you want to save life and Constitution, then wipe out BJP, this is not an election but a ch

अखिलेश यादव बोले: जान और संविधान को बचाना है तो भाजपा का करें सफाया, यह चुनाव नहीं संविधान मंथन

Sun, 12 May 2024 04:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी
अमर उजाला संवाद, बाराबंकी Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 May 2024 04:20 PM IST
सार

Akhilesh yadav: बाराबंकी में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव लोगों के लिए आगे का भविष्य तय करेगा। 

विज्ञापन
Akhilesh said: If you want to save life and Constitution, then wipe out BJP, this is not an election but a ch
तनुज पुनिया के साथ अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि यह चुनाव संविधान और देश बचाने को लेकर हो रहा है। यदि जान और संविधान दोनों बचाना है तो भाजपा का सफाया करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। अखिलेश रविवार को शहर के मौरंग मंडी के मैदान में इंडी गठबंधन के तहत कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। अखिलेश ने भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक चुनाव है। यदि जान और और संविधान बचाना है तो भाजपा का सफाया करना होगा। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने चुनाव को समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन बताया और कहा कि आपको और हमको अपना और आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाना है तो हर हाल में भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के डबल इंजन की होर्डिंग देखी होगी। एक इंजन तो उसमें पहले से ही गायब है। उन्होंने बाराबंकी के लोकसभा चुनाव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यहां तो भाजपा को अपना पहले ही अपना इंजन बदलना पड़ा। उनका इशारा भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत की बजाय राजरानी रावत को टिकट देने को लेकर था। उन्होंने कहा कि देश का युवा बड़ी मेहनत से कोचिंग करके दूर-दूर परीक्षा देने जाता है और जब परीक्षा देकर वह घर लौटता है तो पता चलता है पेपर लीक हो गया। 
विज्ञापन


उन्होंने इसकी गणित समझते हुए कहा कि करीब एक करोड़ 80 लाख लोग इसी वजह से भाजपा के खिलाफ है। हर परिवार से तीन लोग भाजपा से खफा हैं। यदि इनको 80 सीटों में बांट दे तो हर सीट पर भाजपा का दो लाख से अधिक वोटो का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहां कि भाजपा सरकार से 17 साल का हिसाब लेना है। 10 साल का केंद्र सरकार के और 7 साल प्रदेश सरकार के। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सपा अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन सरकार बनने पर किसानों को आटा और मोबाइल के लिए डाटा फ्री होगा। 4 साल की अग्निवीर वाली नौकरी की व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे। इस मौके पर उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया का हाथ उठाते हुए कहा कि इनका चुनाव निशान साइकिल नहीं बल्कि हाथ का पंजा है। इसलिए साइकिल वाले लोग हाथ के पंजे पर ही बटन दबाएं। करीब आधा घंटे के संबोधन में अखिलेश यादव भाजपा पर हमलावर रहे। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, कांग्रेस के पूर्व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह को विधायक फरीद महफूज किदवई, गौरव रावत, सुरेश यादव समय तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed