फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh reach medanta hospital to see mulayam singh

मुलायम को देखने अस्पताल पहुंचे सीएम अखिलेश!

Sun, 08 Mar 2015 07:04 PM IST
Updated Sun, 08 Mar 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
akhilesh reach medanta hospital to see mulayam singh

सपा प्रमुख और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव की तबियत अब बेहतर है। उनका इलाज गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


अपने पिता का हालचाल लेने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विशेष विमान से मेदांता पहुंचे।

मुलायम सिंह यादव की तबियत को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि गुडगांव के मेदांता अस्पताल में डॉ. नरेश त्रेहान की देख-रेख में उनका परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने नेताजी को तीन दिन आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने ये भी बताया कि नेताजी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

मुलायम को नहीं है स्वाइन फ्लू

akhilesh reach medanta hospital to see mulayam singh

इससे पहले लखनऊ पीजीआई में मुलायम सिंह यादव का स्वाइन फ्लू टेस्ट भी कराया गया था। शुक्रवार शाम को आई स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

बताते चलें ‌कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव सर्दी-जुकाम के साथ-साथ फेफड़ों के संक्रमण की चपेट में हैं। स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था।

बुधवार रात से बृहस्पिवार तक भर में उन्हें दो बार संजय गांधी पीजीआई में भर्ती किया गया। बृहस्पतिवार को उन्हें कई अन्य जांचों के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई है।

बुधवार रात करीब 10 बजे सपा मुखिया को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। निदेशक प्रो. राकेश कपूर ने उन्हें यूरोलॉजी विभाग के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया। पहले आशंका जताई गई कि उनके यूरिनरी ट्रैक्ट में इन्फेक्शन के कारण भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed