फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   tiger mauled young man to death in Bahraich leaving body behind after devouring flesh from thighs and abdomen

शिकार पर आदमखोर: बाघ ने 32 साल के युवक को बनाया निवाला, जांघों और पेट का मांस खाकर छोड़ा; लाश देख कांप गए लोग

Tue, 01 Sep 2026 11:03 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 01 Sep 2026 11:03 AM IST
सार

बहराइच में आदमखोर बाघ ने 32 साल के नवयुवक को निवाला बना लिया। उसके जांघों और पेट का मांस खाकर छोड़ा। चेहरे पर पंजों के निशान मिले हैं। लाश देखकर लोग कांप गए। पूरा गांव दहशत और सदमे में है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
tiger mauled young man to death in Bahraich leaving body behind after devouring flesh from thighs and abdomen
शिकार पर आदमखोर बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच में घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे किसान को मंगलवार तड़के बाघ खींच ले गया। सुबह करीब 6.00 बजे घर से करीब 700 मीटर दूर गन्ने के खेत में उनका अधखाया शव मिला। बाघ ने किसान के जांघ के नीचे से दोनों पैर और पेट का हिस्सा खा लिया था। चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर पंजों के निशान पाए गए हैं। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। बाघ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


घटना ककरहा वन रेंज के महबूबनगर गांव की है। गांव निवासी राम सिंह (32) खेती-किसानी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार तड़के करीब 3.00 बजे वह घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान बाघ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया और उन पर हमला कर दिया। बाघ उन्हें जबड़े में दबाकर घर से बाहर खींच ले गया। चीख सुनकर परिजनों की नींद खुल गई। वे बाहर पहुंचे तो राम सिंह चारपाई पर नहीं थे। 
विज्ञापन

 

tiger mauled young man to death in Bahraich leaving body behind after devouring flesh from thighs and abdomen
राम सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
बाघ के हमले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। गांव वाले लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर आसपास के खेतों में तलाश करने लगे, लेकिन अंधेरा होने के कारण उनका कोई पता नहीं चल सका। सुबह रोशनी होने पर घर से करीब 700 मीटर दूर गन्ने के खेत में राम सिंह का अधखाया शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घर के आंगन में मिले बाघ के पगचिह्न 

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल के साथ राम सिंह के घर और आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। वनकर्मियों को घर के आंगन और बाहर बाघ के पंजों के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में हमला बाघ का ही प्रतीत हो रहा है। वन विभाग ने आसपास निगरानी बढ़ा दी है।
 

tiger mauled young man to death in Bahraich leaving body behind after devouring flesh from thighs and abdomen
जांच करती वन विभाग की टीम, मौजूद लोगों की भीड़। - फोटो : वीडियो ग्रैब

हसुलिया जंगल से महज एक किलोमीटर दूर है गांव

वन विभाग के अनुसार, महबूबनगर गांव, ककरहा वन रेंज के हसुलिया जंगल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जंगल नजदीक होने के कारण बाघ के आबादी क्षेत्र में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद वन विभाग की टीमें गांव और आसपास के जंगल क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं। बाघ की गतिविधि पर नजर रखने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी भी की जा रही है।

किसान की मौत से परिवार में मातम

मालती प्रसाद के दो बेटों में राम सिंह छोटे थे। वह खेती के सहारे परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों में भी बाघ के दोबारा गांव में आने को लेकर भय बना हुआ है।

वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क

डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने ग्रामीणों से अंधेरे में अकेले घर से बाहर नहीं निकलने, जंगल और झाड़ियों की ओर जाने से बचने तथा बच्चों को अकेला नहीं छोड़ने की अपील की है। घरों के आसपास पर्याप्त रोशनी रखने और बाघ अथवा किसी अन्य वन्यजीव की मौजूदगी दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने को कहा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed