{"_id":"587505174f1c1bb037ba89f7","slug":"akhilesh-group-considers-him-as-sp-chief-of-party-announces-mlc-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह की खबरों के बीच एमएलसी लिस्ट घोषित, अखिलेश को बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलह की खबरों के बीच एमएलसी लिस्ट घोषित, अखिलेश को बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 10 Jan 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम सिंह से अखिलेश के बीच बात के बाद जहां सुलह के कयास लगाए जा रहे हैं वहीं एक ताजा प्रेसनोट कुछ और ही बयां कर रहा है। अखिलेश खेमे ने 3 एमएलसी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। खास बात ये है कि जारी किए गए प्रेसनोट में अखिलेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष बताया गया है।
बता दें कि सुबह अखिलेश और मुलायम के बीच डेढ़ घंटे बातचीत चली थी। इस दौरान अखिलेश ने मुलायम से कहा था, चुनाव तक मैं ही राष्ट्रीय अध्यक्ष रहना चाहता हूं। इसके अलावा उन्होंने टिकट बांटने का अधिकार भी मांगा। अखिलेश ने रामगोपाल यादव की पार्टी में वापसी के लिए भी कहा था।
लेकिन मुलयाम सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद न देने पर अड़े रहे और उन्होंने रामगोपाल यादव को वापस लेने से भी साफ इंकार कर दिया। माना जा रहा है कि पहले राउंड में मुलायम और अखिलेश के बीच की ये वार्ता असफल रही फिर भी कुछ लोग सबकुछ ठीक होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। वहीं शाम तक जो प्रेस नोट जारी हुआ उसे देखकर चर्चा है कि अखिलेश खेमा किसी भी हाल में समझौते के लिए राजी नहीं है।
विज्ञापन
प्रेस नोट कुछ इस प्रकार है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक तथा शिक्षक क्षेत्रों के निम्न प्रत्याशी घोषित किये गये है।
1- कानपुर-उन्नाव शिक्षक क्षेत्र, श्री रामवीर सिंह यादव, डा. राम मनोहर लोहिया इण्टर कालेज पीनी रोड, शुक्लागंज, उन्नाव।
2- इलाहाबाद-झांसी शिक्षक क्षेत्र, श्री अशोक सिंह राठौर, 258 नया पटेल नगर जेल रोड उरई, जालौन।
3- बरेली-मुरादाबाद स्नातक क्षेत्र, कुमारी रेनू मिश्रा, रौसर कोठी, दनियापुर शाहजहांपुर।
(नरेश उत्तम पटेल)
प्रदेश अध्यक्ष