{"_id":"483589de7c5cd300ba01270542482535","slug":"akhilesh-countr-attacks-on-bjp-on-power-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश का हमला, बिजली को भगवा से जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश का हमला, बिजली को भगवा से जोड़ा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 19 Nov 2014 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा में शीतकालीन सत्र के चौथे दिन बुधवार को कार्यवाही के दौरान सदन में उठे बिजली के मुद्दे पर सीएम अखिलेश ने बीजेपी पर करारा हमला किया।
विज्ञापन
प्रश्नकाल के बाद विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा हो रही थी। सदन की कार्यवाही के वक्त बिजली की समस्या की बात उठी तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बिफर गए।
केंद्र सरकार पर नाराजगी जताते हुए अखिलेश ने कहा, 'सिर्फ भगवा कपड़े पहनने से बिजली नहीं आ जाएगी।' उन्होंने केंद्र के पाले में गेंद डालते हुए कहा कि केंद्र की तरफ से बिजली के मामले में कभी सहयोग नहीं मिला है। बीजेपी के मंत्री सिर्फ ट्वीट पर जवाब देते हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने ये भी कहा कि जब श्यामदेव राय चौधरी धरने पर बैठे थे, तो मैंने बुलाकर बिजली दी थी। सीएम ने कोयले की कमी से भी बिजली की किल्लत होने की बात कही।
विज्ञापन