फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh asks why mulayam govt was not repeated.

नेताजी ने सब कुछ किया तो दोबारा क्यों नहीं बनी सरकार: अखिलेश

Sun, 11 Sep 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Sep 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh asks why mulayam govt was not repeated.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षकों से कहा कि आपलोग कह रहे हैं कि जब नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की सरकार थी तो उन्होंने बहुत काम किए थे। शिक्षकों के लिए सब कुछ कर दिया था।
विज्ञापन


हम आपसे पूछना चाहते हैं कि यदि नेताजी ने सब कुछ कर दिया था तो वे दोबारा सरकार में क्यों नहीं आए? हम भी बहुत काम कर रहे हैं, लेकिन लोग कह रहे हैं कि काम करने से वोट नहीं मिलता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार अच्छे के लिए परिवर्तन होता है तो कई बार खराब के लिए होता है। हम आपसे उम्मीद करते हैं कि जो बदलाव आए, अच्छे के लिए आए। समाजवादियों को दोबारा मौका मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को मुमताज डिग्री कॉलेज में महाविद्यालयों के शिक्षकों के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करने पर हमें आपसे ज्यादा खुशी हो रही है। आप जैसे गुरुजनों ने कितने लोगों का भविष्य संवारा है। जिन मुल्कों ने प्राथमिक व उच्च शिक्षा पर ध्यान दिया, उन्होंने ही आज तरक्की की है। हम भी प्राथमिक व उच्च शिक्षा पर ध्यान दे रहे हैं।

'हमने बिना भेदभाव के काम किया'

Akhilesh asks why mulayam govt was not repeated.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तमाम लोग ऐसे हैं जो राजनीति की दिशा बदलना चाहते हैं। हम समाजवादियों पर आरोप लग जाते हैं, जबकि हमने बगैर भेदभाव के विकास किया है। हज हाउस बनाया तो फैजाबाद में भजन स्थल भी बनाया। कब्रिस्तान की बाउंड्री बनवाई तो अंत्येष्टि स्थल को भी पैसा दिया।

सरकार में भी छात्र बनकर किया है काम
मुख्यमंत्री बोले, अभी एक प्रोफेसर ने हमें छात्र कहा। हमने तो सरकार में भी छात्र के रूप में ही काम किया है। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि जो हमारी सरकार में पांच-पांच मुख्यमंत्री होने का आरोप लगाते थे, वे अभी तक अपना एक मुख्यमंत्री नहीं ढूंढ पाए हैं।

सबसे अधिक किए प्रमोशन
अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार में जितने प्रमोशन हुए, उतने किसी सरकार में नहीं हुए। पुलिस भर्ती को भी सरकार ने आसान बनाया है।

पुलिस भर्ती का परिणाम घोषित न कर पाने पर कहा कि जल्द इसका रास्ता निकल जाएगा। मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला से शिक्षकों की मांगों पर विचार करने के लिए कहा। कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री अभिषेक मिश्रा भी उपस्थित थे।

राहुल गांधी को भी दिया जवाब...

Akhilesh asks why mulayam govt was not repeated.

अखिलेश ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि अभी कुछ समय पहले एक पार्टी के नेता ने कहा था अखिलेश अच्छा लड़का है। मैंने भी जानबूझकर कहा कि वह भी लड़का बहुत अच्छा है, लेकिन हमारे कुछ भाई समझ ही नहीं पाए कि हमने ऐसा क्यों कहा।

हमने इसलिए कहा था कि क्योंकि हम दोनों एक उम्र के हैं। जो बात नहीं समझ पाए वह तो यही कहेंगे साइकिल है...पैडल है...पैडल तो मारा जा रहा है लेकिन साइकिल आगे नहीं बढ़ रही।

शायद उन्हें कोई यह बताता कि लखनऊ, गाजियाबाद व नोएडा में मेट्रो बन रही है। न जाने कितने मुख्यमंत्रियों ने कहा गोमती को साफ कर देंगे। हमने करके दिखाया।

वाराणसी व मथुरा की नदियों को साफ-सुथरा करने का काम सपा सरकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed