फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh and Shivpal joint press conference

मुलायम ने फिर दोहराया, विधायक ही तय करेंगे कौन बनेगा मुख्यमंत्री

Tue, 25 Oct 2016 09:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh and Shivpal joint press conference
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

सपा सुप्रीमो अपने मुख्यमंत्री बेटे अखिलेश यादव पर मुलायम नहीं दिखे। सोमवार को मंच पर ही अखिलेश और शिवपाल के बीच नोक-झोंक व धक्कामुक्की के अगले दिन मुलायम सिंह यादव ने फिर कहा कि अगले सीएम का फैसला 2017 के चुनाव में बहुमत आने के बाद विधायक ही करेंगे। हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया कि फिलहाल अखिलेश ही मुख्यमंत्री रहेंगे। शिवपाल सिंह यादव समेत बर्खास्त मंत्रियों पर फैसला भी अखिलेश ही करेंगे।

विज्ञापन


सीएम चेहरे पर मुलायम का बयान सपा मुख्यालय से बाहर आते ही अखिलेश समर्थकों ने हंगामा कर दिया। इसके चलते मुलायम को वहां से निकलने के लिए थोड़ी देर तक इंतजार किया। मुलायम मंगलवार को मीडिया से मुखातिब हुए तो अटकलें थीं कि वे फिर सब कुछ ठीक होने का संदेश देने आ रहे हैं। बर्खास्त मंत्रियों की कैबिनेट में वापसी का एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन


अखिलेश समर्थक  बर्खास्त यूथ नेताओं की बहाली की घोषणा भी कर देंगे। पर, ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने सिर्फ सपा कार्यकर्ताओं को समाजवादी विचारधारा, सिद्धांतों को ध्यान में रखने की अपील कर अपनी बात पूरी कर दी। अखिलेश की जगह खुद मुख्यमंत्री बनने पर विचार से जुड़े सवाल पर मुलायम ने कहा कि अब दो महीने के लिए क्या विचार करेंगे? अक्तूबर खत्म हो रहा है। दिसंबर-जनवरी में आचार संहिता लागू हो जाएगी। कोई सरकार काम तो कर नहीं पाएगी। सिर्फ तनख्वाह बांटते रहेंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश ही रहेंगे। आज मुख्यमंत्री अखिलेश हैं, किसी को कोई आपत्ति है क्या? किसी को आपत्ति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर भिड़ते रहे अखिलेश-शिवपाल समर्थक

Akhilesh and Shivpal joint press conference
सपा - फोटो : amar ujala

पार्टी और परिवार के झगड़े में सपा मुख्यालय अखाड़ा बन गया है। अखिलेश और शिवपाल समर्थकों में मंगलवार को भी शक्ति प्रदर्शन की होड़ दिखी। अखिलेश समर्थकों ने सपा मुख्यालय पर तो शिवपाल समर्थकों ने मुलायम आवास के बाद जमकर नारेबाजी की।

समर्थकों में कई बार भिड़ंत भी हुई। इन्हें रोकने के लिए भारी फोर्स तैनात रही। जिस समय बाहर हंगामा हो रहा था, सपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुलायम व शिवपाल पार्टी व परिवार में सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed