{"_id":"5a2d56d44f1c1b8d698c0d59","slug":"air-strip-to-be-made-on-poorvanchal-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कूरेभार' में एयर स्ट्रिप बनाने की तैयारी में सरकार, एक्सप्रेस वे की तरह यहां भी उतरेंगे फाइटर प्लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कूरेभार' में एयर स्ट्रिप बनाने की तैयारी में सरकार, एक्सप्रेस वे की तरह यहां भी उतरेंगे फाइटर प्लेन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की तरह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को भी सेना की जरूरत के अनुसार तैयार करने की योजना बना ली है। इसके तहत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की फैजाबाद और सुल्तानपुर के बीच स्थित कूरेभार पर एयर स्ट्रिप बनाई जाएगी। जिस पर आपात स्थिति में फाइटर एयरक्राफ्ट लैंड कर सकेंगे।
विज्ञापन
यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बताया कि इसकी पूरी योजना तैयार कर ली गई है। जल्द ही एयरफोर्स टीम इस जगह का इंपेक्शन करेगी। ये एयर स्ट्रिप लगभग तीन हजार मीटर लंबी होगी। जिस पर फाइटर एयरक्राफ्ट और ट्रांसपोर्ट प्लेन भी उतारे जा सकेंगे।
विज्ञापन
यूपी की पिछली सपा सरकार के कार्यकाल में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक एयरस्ट्रिप का निर्माण करवाया गया था जिस पर हरक्युलिस जैसे भारी फाइटर एयरक्राफ्ट उतारे गए थे। अब सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भी एयरफोर्स की रिक्वायरमेंट के अनुसार एयरस्ट्रिप बनाने की तैयारी में है। जिसकी योजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
अगर ऐसा होता है तो यूपी में तीन एयर स्ट्रिप हो जाएंगी। नोएडा से आगरा के बीच देश के पहले एयर स्ट्रिप और फिर आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे की एयर स्ट्रिप पर फाइटर एयरक्राफ्ट उतर चुके हैं।