फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   air firing in subhash hostel of lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटी के इस छात्रावास में लहराए असलहे, हवाई फायरिंग से दहशत

Thu, 18 Jan 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 18 Jan 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
air firing in subhash hostel of lucknow university
डेमो - फोटो : डेमो
एलयू में अराजकता थम नहीं रही है। कभी परिसर में तो कभी छात्रावास में अराजकतत्वों द्वारा दहशतगर्दी फैलाना जारी है। जानकारी के बाद भी लविवि प्रशासन मौन है। बुधवार को सुभाष छात्रावास में दबंग छात्रों ने कमरे धावा बोल दिया। छात्र की पिटाई की। दहशत फैलाने के लिए असलहे लहराए और हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन


छात्र का आरोप है कि बदमाशों ने कमरे का सामान भी लूट लिया। वहीं पीड़ित छात्र की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद सहित एक दर्जन से अधिक छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। विवि से बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र आदित्य राज के मुताबिक वह बुधवार शाम को अपने कमरे में दोस्तों के साथ बैठा था।
विज्ञापन


इसी बीच परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्र शैलेन्द्र सिंह सोनू, बीए तृतीय वर्ष के अनुज सिंह अपने एक दर्जन से अधिक दोस्तों के साथ पहुंचे। बिना कोई बातचीत किए गालियां देते हुए हमला बोल दिया। उसके दोस्तों ने विरोध किया तो असलहा निकाल लिया। सभी जान बचाकर कमरे से बाहर भागे तो पीछा किया। छात्रावास में दहशत फैलाने के लिए दौड़ाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदित्य राज ने आरोप लगाया कि हमलावर छात्रों ने कमरे में तोड़फोड़ और लूटपाट की। गोलियां चलने की आवाज सुनकर छात्रावास के कमरों में मौजूद छात्र दहशत के कारण दरवाजा बंद कर लिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती हमलावर फरार हो गए थे। आदित्य का आरोप है हमलावर उसकी सोने की अंगूठी और नगदी भी लूट ले गए। 

पुलिस ने शुरू की छापेमारी

air firing in subhash hostel of lucknow university
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
इंस्पेक्टर हसनगंज विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्र आदित्य राज ने शैलेन्द्र सिंह सोनू, अनुज सिंह, हर्षित सिंह, अमन बाजपेई, अभिषेक सिंह गोलू, प्रतीक ठाकुर, अवनीश प्रताप सिंह, योग भास्कर सिंह, शिवा सिंह सहित एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।


पीड़ित की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन सभी फरार बताए जा रहे हैं। उधर प्रॉक्टर प्रो. विनोद सिंह के मुताबिक वारदात की सूचना मिली है। बृहस्पतिवार को मामले की जांच की जाएगी। आरोपित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed