{"_id":"5a8049a84f1c1ba2268b9a6c","slug":"aimplb-is-a-branch-of-terrorist-organization-and-should-be-banned-says-wasim-rizvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक परस्त आतंकी संगठनों की शाखा है मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड : शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड अध्यक्ष रिजवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक परस्त आतंकी संगठनों की शाखा है मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड : शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड अध्यक्ष रिजवी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को पाक परस्त आतंकी संगठनों की एक शाखा बताया है। उन्होंने रविवार को एक पत्र जारी कर कहा कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को आतंकी संगठन मानते हुए प्रतिबंधित कर देना चाहिए।
विज्ञापन
रिजवी ने कहा कि कट्टरपंथी मानसिकता के लोग हिंदुस्तान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। यहां के मुसलमानों से संबंधित अहम फैसले पाकिस्तान और सऊदी अरब के आतंकवादी संगठन करते हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इन आतंकवादी संगठनों की एक शाखा है, जो इनकी विचारधारा पर चलते हुए देश का माहौल खराब कर रहा है। जाकिर नाइक जैसा आतंकवादी, जिसे हिंदुस्तान ने भगोड़ा घोषित कर रखा है, वह आज तक मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का सदस्य है।
विज्ञापन
वसीम रिजवी ने कहा कि जब सलमान नदवी ने आईएसआईएस के अबूबकर बगदादी को मुबारकबाद भेजी थी, तब उनके खिलाफ बोर्ड ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर अमन कायम करने वाली बात कही तो नदवी को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए
रिजवी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। मुसलमान वहां से दूर किसी गैर विवादित जगह पर मस्जिद बनाएं। यही इस समस्या का एकमात्र हल है। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से सुझाए गए इस फॉर्मूले से सलमान नदवी सहमत हैं।