फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   After stopping school bus, students were beaten, vandalized, five including couple named

Lucknow News: स्कूली बस को रोककर छात्रों को पीटा, तोड़फोड़, दंपती समेत पांच नामजद

Mon, 11 Sep 2023 07:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 11 Sep 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
After stopping school bus, students were beaten, vandalized, five including couple named
भोजपुर से लालगंज जा रही थी बस, भूपगंज बाजार में हुई वारदात
विज्ञापन

फोटो संख्या 32
संवाद न्यूज एजेंंसी
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के भूपगंज बाजार में कुछ लोगों ने बख्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज की बस को रोका और सरिया से शीशे तोड़ दिए। हमलावरों ने बस में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की। इससे नौ से ज्यादा छात्र घायल हो गए। विद्यालय की शिक्षिका ने दंपती व उसके बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घायल बच्चों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बख्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज की बस सोमवार को बच्चों को लाने के लिए भोजपुर गई थी। लौटते समय भूपगंज बाजार में कुछ लोगों ने बस को रोकवा लिया। सरिया से शीशा तोड़ दिया और फिर बस में घुसकर छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने छात्र शिव प्रकाश सिंह, आदर्श द्विवेदी, गोविंद सिंह, सार्थक सिंह, शिवांश तिवारी, शिव प्रबोध सिंह, गोपाल सिंह, आदर्श सिंह, रुद्र प्रताप सिंह आदि को मारापीटा। इससे स्कूली बच्चों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

शिक्षिका अनीता वर्मा ने अभिभावकों को फोन करने के साथ ही मारपीट करने वाले लोगों का वीडियो भी बना लिया। शिक्षिका ने थाने में तहरीर देकर भूपगंज मजरे छिवलहा गांव के प्रमोद सिंह, उनके पुत्र प्रिंस सिंह, उनकी पत्नी गुड़िया सिंह व सहयोगी शिवा सिंह व साहिल सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। बताते हैं कि बीते शुक्रवार को स्कूली बच्चों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। मामले में समझौता भी करा दिया गया था। इसी विवाद में मारपीट करना बताया जा रहा है। कोतवाल हरिकेश सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हमलावरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मारपीट का वीडियो वायरल
लालगंज। स्कूल की बस में घुसकर मारपीट करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बस के अंदर हमलावरों का मारपीट करना दिख रहा है। पुलिस ने अपनी जांच में इस वीडियो को भी शामिल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed