{"_id":"69ced653ad9e5c9a6906ff70","slug":"after-six-months-waiting-period-ends-for-trains-on-delhi-route-lucknow-news-c-13-lko1096-1672692-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: छह महीने बाद दिल्ली रूट की ट्रेनों में खत्म हुई वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: छह महीने बाद दिल्ली रूट की ट्रेनों में खत्म हुई वेटिंग
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली रूट की ट्रेनों में सीटों की मारामारी से यात्रियों को करीब छह महीने बाद राहत मिली है। चेयरकार से लेकर रेगुलर ट्रेनों तक में 1090 सीटें खाली हैं। हालांकि, मुंबई की ट्रेनों में वेटिंग जारी है। ऐसे में यात्रियों ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है।
अप्रैल के दूसरे हफ्ते से कंफर्म सीटें मिलने से दिल्ली जाने में परेशानी नहीं होगी। 14 अप्रैल को डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में 1081, 16 अप्रैल को 1090 सीटें खाली हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 14, 16, 17 अप्रैल को क्रमश: 388, 972, 1018 सीटें हैं। शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में 14, 15, 16 अप्रैल को 518, 624, 582 सीटें और आनंदविहार हमसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी में इन तारीखों पर 634, 695, 727 सीटें हैं। एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 143, 165, 205 सीटें, लखनऊ मेल की स्लीपर में आरएसी में 92, 98, 75, थर्ड एसी में आठ, 28, 27 सीटें, गोमती एक्सप्रेस की चेयरकार में एक, सात व 18 सीटें, अमृत भारत एक्सप्रेस की स्लीपर में 273, 288, 242 सीटें हैं।
मुंबई रूट पर नहीं मिली राहत
मुंबई जाने वाली सीतापुर एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर में 14 व 16 अप्रैल को 45, 22, थर्ड एसी में तीन, 35 वेटिंग है। उद्योगनगरी एक्सप्रेस की स्लीपर में 14 को 25, 16 को 17 वेटिंग है। पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 14, 15, 16 अप्रैल को 20, 32, 24, थर्ड एसी में पांच, छह दो वेटिंग है। ऐसे ही अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में इन तारीखों पर 28, 37, 32, थर्ड एसी में 13, 11, 16 वेटिंग चल रही है। दैनिक यात्री एसो. के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि देहरादून, काठगोदाम, जम्मू, चंडीगढ़, कोलकाता, पंजाब रूट की ट्रेनों में अब भी वेटिंग है। ऐसे में गर्मियों में सफर करने वालों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं।