{"_id":"5c912830bdec224e4c202d5b","slug":"after-murdering-the-uber-driver-dead-body-left-in-the-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उबर कार चालक की गला रेतकर हत्या करने के बाद कार में छोड़ा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उबर कार चालक की गला रेतकर हत्या करने के बाद कार में छोड़ा शव
Tue, 19 Mar 2019 11:04 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
Uber cab
लखनऊ के बंथरा इलाके के नरौना गांव में उबर कार चालक अजीत अवस्थी (50) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव ड्राइविंग सीट पर पड़ा था। पुलिस ने कार से हत्या में इस्तेमाल चाकू व तकिया बरामद किया। बकौल पुलिस, तकिया से मुंह दबाकर सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेता गया है।
क्षेत्राधिकारी कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह के मुताबिक, मूलरूप से कानपुर देहात निवासी अजीत अवस्थी उबर कैब चलाता था। कार उसकी ही थी। अजीत काकोरी के दुबग्गा इलाके में रहता था। मंगलवार सुबह बंथरा के नरौना गांव के बाहर राम गुप्ता के खेत में लोगों ने अजीत की कार लावारिस हालात में खड़ी देखी। ग्रामीणों के मुताबिक, कार में अजीत औंधे मुंह ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट पर पड़ा था।
उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। खून बह रहा था। उसके सिर व पीठ को एक तौलिये से ढंका गया था। क्षेत्राधिकारी के मुताबिक, छानबीन में कार से मिले मोबाइल, पैसा व अन्य सामान की मदद से अजीत की पहचान कर परिवारीजनों को सूचना दी गई। तकिया व चाकू कब्जे में लेकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, आशंका है किसी करीबी ने अजीत की हत्या साजिश रचकर की है।

Trending Videos
आलमबाग तक लेकर आया था सवारी
पुलिस के मुताबिक, अजीत सोमवार को महानगर से आलमबाग सवारी लेकर आया था। जिस सवारी ने गाड़ी बुक की थी वह आलमबाग मॉडल शॉप तक आया था और गाड़ी वहीं रोककर बस की जानकारी लेने गया था। इस दौरान अजीत ने आखिरी कॉल पत्नी को की थी। उसने पत्नी से कहा था कि उन्नाव की सवारी मिली है। उन्नाव में ही खाना खाएगा। पुलिस सवारी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
मंगलवार सुबह कई बार कॉल की थी पत्नी ने
पत्नी ऊषा के मुताबिक, अजीत ने रात में उन्नाव जाने की बात कही। इसके बाद वह निश्चिंत हो गई। मंगलवार सुबह जब वह नहीं लौटा तो कई बार अजीत को कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। इसकी जानकारी पर परिवारीजन व रिश्तेदार उसे तलाशने निकले थे।