फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   adr election report on candidates for gorakhpur and foolpur bypoll.

यूपी: उपचुनाव के एक चौथाई प्रत्याशी आपराधिक छवि के, भाजपा प्रत्याशी पर धोखे से शादी का केस

Tue, 06 Mar 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Mar 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
adr election report on candidates for gorakhpur and foolpur bypoll.
प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर-फूलपुर संसदीय सीटों पर उपचुनाव में किस्मत आजमाने वाले प्रत्याशियों में से एक चौथाई आपराधिक छवि के हैं। इसका खुलासा सोमवार को जारी एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर)-इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट में हुआ है। वहीं, इस चुनाव में करोड़पति व शिक्षित उम्मीदवारों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन


एडीआर के मुख्य समन्वयक संजय सिंह ने यहां प्रेस क्लब में मीडिया को बताया कि गोरखपुर-फूलपुर लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में 78 फीसदी उम्मीदवारों की आयु 50 वर्ष से कम है। दोनों सीटों पर कुल मिलाकर 32 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें से आठ पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


फूलपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अतीक अहमद ने खुद पर हत्या से संबंधित आठ मामले घोषित किए हैं। जबकि उन पर इतने ही मामले हत्या के प्रयास के हैं। अहमद पर कुल 53 मुकदमे दर्ज हैं। फूलपुर से ही परिवर्तन समाज पार्टी के उम्मीदवार रईस अहमद खान ने खुद पर हत्या के प्रयास का एक मामला घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी पर धोखे से शादी करने का केस दर्ज
एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से एक पहली पत्नी के रहते धोखाधड़ी कर दूसरी शादी रचाने का मामला है। वहीं गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला पर तीन केस दर्ज हैं। जबकि सपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

दोनों सीटों पर कुल मिलाकर 11 प्रत्याशी करोड़पति

adr election report on candidates for gorakhpur and foolpur bypoll.
प्रतीकात्मक फोटो

संजय ने बताया कि इन दोनों सीटों पर कुल मिलाकर 11 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनमें फूलपुर से सपा प्रत्याशी नागेंद्र पटेल सबसे अमीर हैं। इनकी कुल संपत्ति 33 करोड़ रुपये की है। वहीं दूसरे नंबर पर इसी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अतीक अहमद हैं। अतीक की कुल संपत्ति 25 करोड़ रुपये से अधिक की है। तो तीसरे नंबर पर गोरखपुर से किस्मत आजमा रहे गिरीश नारायण पांडे हैं। इनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपये की है। दोनों सीटों पर मिलाकर सिर्फ तीन महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 32 में से 17 प्रत्याशी आयकर रिटर्न नहीं दाखिल करते हैं, जबकि 14 प्रत्याशियों ने आय का ब्योरा ही नहीं दिया।

उपचुनाव में ज्यादातर प्रत्याशी शिक्षित
संजय ने बताया कि इस उपचुनाव में 32 प्रत्याशियों में से एक डॉक्टर, 7 स्नातकोतर व 13 स्नातक हैं। जबकि चार प्रत्याशियों की योग्यता 12वीं या उससे कम है।

गोरखपुर से कांग्रेस प्रत्याशी के शपथपत्र को लेकर संदेह
एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक सर्वाधिक कर्जदार प्रत्याशियों में गोरखपुर से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. सुरहिता करीम हैं। करीम की कुल संपत्ति 3 करोड़ 72 लाख की है, जबकि इन पर देनदारी साढ़े तीन करोड़ से अधिक है। संजय का कहना है कि करीम के शपथपत्र को लेकर थोड़ा संदेह है। इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed