फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Admission of students in MBBS cancelled, who used fake certificate.

फर्जी प्रमाण पत्र मामला: बौद्ध बनकर MBBS में दाखिला लेने वाले छात्रों पर कार्रवाई, प्रवेश निरस्त किया गया

Wed, 18 Sep 2024 07:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Sep 2024 07:22 PM IST
सार

बौद्ध बनकर एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले आठ छात्रों का प्रवेश निरस्त कर दिया गया है। इन सभी छात्रों ने मेरठ स्थित निजी कॉलेज में दाखिला लिया था।

विज्ञापन
Admission of students in MBBS cancelled, who used fake certificate.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

फर्जी अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र के सहारे मेरठ के एक निजी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने वाले आठ छात्रों का प्रवेश निरस्त कर दिया गया है। इन सभी ने प्रवेश के लिए फर्जी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया था जिसमें खुद को बौद्ध धर्म का दिखाया था।

विज्ञापन


फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने पर चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीएमई) ने प्रदेश के सभी अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेजों में पहले चरण की काउंसिलिंग से हुए दाखिले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीजीआई की एसोसिएट प्रोफेसर से ठगी प्रकरण में पांच और गिरफ्तार, 2.81 करोड़ रुपये का था मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एडिशनल एसपी बन छेड़छाड़ के आरोपी के पिता से मांगी 20 लाख की रंगदारी, बेटे को जेल भेजने की दी धमकी


डीजीएमई की ओर से प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस में दाखिले के लिए आनलाइन काउंसिलिंग कराई जा रही है। पहले चरण की काउंसिलिंग पूरी हो गई है। इस बीच मेरठ के एक मेडिकल कॉलेज में फर्जी अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र लगाकर 17 छात्रों के दाखिला लेने की शिकायत मिली थी। इस शिकायत के बाद विभाग में हलचल मच गई थी।

मामले की जांच के बाद आठ छात्रों का प्रवेश निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed