{"_id":"66eabd8da94011bc00006ce0","slug":"lucknow-stf-arrested-5-more-in-fraud-with-pgi-professor-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पीजीआई की एसोसिएट प्रोफेसर से ठगी प्रकरण में पांच और गिरफ्तार, 2.81 करोड़ रुपये का था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पीजीआई की एसोसिएट प्रोफेसर से ठगी प्रकरण में पांच और गिरफ्तार, 2.81 करोड़ रुपये का था मामला
Wed, 18 Sep 2024 05:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:16 PM IST
सार
लखनऊ के पीजीआई की प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर 2.81 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रोफेसर को दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीजीआई की एसोसिएट प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर 2.81 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एसटीएफ ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रुचिका टंडन को सीबीआई अफसर बन शातिर ने कॉल की थी। कई दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा था। पूरी रकम अलग-अलग कई खातों में ट्रांसफर करवाई थी। मामले में एसटीएफ ने एक महिला समेत 11 आरोपियों को जेल भेजा था। अब उसी गिरोह से जुड़े पांच और शातिरों को दबोचा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एडिशनल एसपी बन छेड़छाड़ के आरोपी के पिता से मांगी 20 लाख की रंगदारी, बेटे को जेल भेजने की दी धमकी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव से मिली अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता, बोली- एफआईआर वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव
एसटीएफ डीएसपी दीपक सिंह ने बताया कि सीतामढ़ी बिहार के ऋषिकेश कुमार उर्फ मयंक, पटना के गोपाल कुमार उर्फ रोशन उर्फ राहुल, पटना के गणेश कुमार, चंदौली के मणिकांत पांडेय और वाराणसी के राजेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।
जिन बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी उनसे ये लोग जुड़े पाए गए। बैंक खातों के विवरण की तफ्तीश करते हुए एसटीएफ इन सभी तक पहुंची।