{"_id":"5ae849f84f1c1b64098b7805","slug":"administrative-work-is-not-for-doctors-said-the-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक इलाज करने के लिए हैं, प्रशासनिक कार्य के लिए नहीं: हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक इलाज करने के लिए हैं, प्रशासनिक कार्य के लिए नहीं: हाईकोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 01 May 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
doctors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सकों से मरीजों का इलाज करने के बजाय प्रशासनिक कार्य कराने को हाईकोर्ट ने अनुचित बताया है। कोर्ट का कहना है कि चिकित्सक मूल रूप से मरीजों की देखभाल के लिए हैं।
विज्ञापन
उन्हें उनके मूल कार्य से विरत नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति डॉ. देवेंद्र कुमार अरोरा और न्यायमूर्ति वीरेंद्र कुमार द्वितीय ने एक याचिका की सुनवाई में यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
चिकित्सकीय कार्य से हटाकर प्रशासनिक कार्य में लगाए गए डॉ. सुनील कुमार ने यह याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, हमारे प्रदेश में चिकित्सकों की कमी की वजह से उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति नहीं दी जा रही है। दूसरी तरफ उनसे मरीजों की देखभाल की जगह प्रशासनिक कार्य करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने कहा कि प्रशासनिक कार्य महत्वपूर्ण हो सकते हैं, लेकिन चिकित्सकों की नियुक्ति मूल रूप से मरीजों की देखभाल करने के लिए होती है। चिकित्सकों को उनके मूल काम से नहीं हटाया जा सकता।
अगर एक चिकित्सक या शल्य चिकित्सक को प्रशासनिक कार्यों में लगाया जाएगा तो वह अपना कौशल खोने लगेगा। अदालत ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि आखिर याची को उसकी मांग के बाद भी चिकित्सकीय कार्य के लिए तैनात क्यों नहीं किया जा रहा है? मामले की अगली सुनवाई अब तीन मई को होगी। याची की तरफ से अधिवक्ता राघवेंद्र कुमार सैनी और नूतन ठाकुर ने पक्ष रखा।