भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच पर कोरोना का साया, दर्शकों को पूरी करनी होगी ये अनोखी शर्त
वहीं, अगर किसी को खांसी या जुकाम आदि होगा तो उसे मास्क लगाने के बाद ही स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। इकाना स्पोर्ट्स सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा ने बताया कि खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम, मीडिया सेंटर, कॉरपोरेट बाक्स, लाउंज, पवेलियन आदि को सेनेटाइज किया जा रहा है।
कुछ मशीनें मंगाई गई है, जिन्हें गुरुवार से लगाना शुरू कर दिया जाएगा। जहां ये मशीन लगी होंगे, उस क्षेत्र में आते ही व्यक्ति सेनेटाइज हो जाएगा। इसमें सिर्फ कोरोना वायरस ही नहीं अन्य हानिकारक कीटाणु भी खत्म हो जाएंगे।
adequate arrangements at ekana Stadium to protect against coronavirus during one day matches
गाइडलाइन को किया जाएगा लागू
स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट, हेल्थ क्लब पर भी नजर
भारतीय व दक्षिण अफ्रीकी टीम के सदस्यों की होटल में मौजूदगी के दौरान वहां संचालित हेल्थ क्लब, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट या कमरों में होटल अतिथियों संग अन्य किसी भी बाहरी का आगमन प्रतिबंधित रहेगा। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से मैच आयोजन की तैयारियों को नामित प्रभारी अधिकारी व एडीएम प्रशासन एपी सिंह ने दी। बताया कि ऐसे किसी भी बाहरी के होटल में प्रवेश को रोकने के सख्त इंतजाम होंगे।
होटलों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए
होटल स्टाफ का चरित्र सत्यापन जरूरी
क्रिकेट टीमों की मेहमाननवाजी से जुड़े होटलों के स्टाफ व अधिकारियों का पुलिस सत्यापन भी होगा। सुरक्षा तैयारियों का जायजा परखने को एडीएम प्रशासन व पुलिस के सहायक आयुक्त प्रोटोकाल ने अफसरों की टीम के साथ दोनों होटलों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
झूलते तार कसने के निर्देश
होटल और स्टेडियम के बीच के रूट पर लगे बिजली के खंभों से लटक रहे तार कसे जाएंगे। प्रशासन ने लेसा महाप्रबंधक को इस बाबत निर्देश भी दिए हैं।