{"_id":"67dc7895e4a0e67ed00264e2","slug":"action-will-be-taken-against-the-clerks-in-rto-orders-issued-for-investigation-lucknow-news-c-13-knp1050-1122355-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरटीओ में बाबुओं पर गिरेगी गाज, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरटीओ में बाबुओं पर गिरेगी गाज, जांच के आदेश
विज्ञापन
लखनऊ। ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में काउंटरों पर दलालों के काम करने के मामले में बृहस्पतिवार को जांच के आदेश दिए गए हैं। बाबुओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अब दोषियों पर गाज गिरेगी। इधर, मामले को लेकर पूरे दिन कर्मचारियों में सरगर्मी का माहौल रहा। कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। दलाल परिसर से नदारद रहे।
अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को ''आरटीओ का अजब हाल... बाबू कर रहे काम, दलाल निपटा रहे काम'' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। मामला प्रकाश में आने के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया। आला अफसरों को मुख्यालय बुलाकर जवाब मांगा गया। परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने मामले को बेहद संगीन बताया और पड़ताल के निर्देश दिए।
वहीं, ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में तैनात एआरटीओ प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि काउंटरों पर तैनात बाबुओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीसीटीवी भी चेक किए जाएंगे। दलालों की काउंटरों तक पहुंच कैसे हुई, इसकी जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर बाबुओं पर गाज गिरेगी।
विज्ञापन
बाबुओं पर गिरी गाज तो खुलेंगे पत्ते
आरटीओ में बगैर लेनदेन कोई काम नहीं होता। यह बात अफसर खुद मानते हैं। यही वजह है कि अधिकाधिक सेवाएं ऑनलाइन की जा रही हैं। ऐसे में बाबुओं के काउंटर पर दलालों के पहुंचने और कंधे से कंधे मिलाकर काम करने की तस्वीरें उजागर होने के बाद बाबुओं पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। वहीं, बाबुओं का कहना है कि उन पर कार्रवाई हुई तो वह लेनदेन के सारे पत्ते खोल देंगे। काउंटरों से होने वाली कमाई में कहां-कहां हिस्सा जाता है, उजागर कर देंगे।
सीएम कार्यालय ने किया हस्तक्षेप
अमर उजाला में दलालों की खबर प्रकाशित होने के बाद मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी मामले का संज्ञान लिया। परिवहन विभाग के आला अफसरों से जवाब मांगा गया है। दलालों को रोकने के लिए की गई कवायदों के बाबत जानकारी भी मांगी गई है।
मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में काउंटरों पर दलालों के काम करने के पीछे कौन है, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- बीएन सिंह, परिवहन आयुक्त