{"_id":"59e6f2cc4f1c1bec538b816d","slug":"action-against-pavan-pandey-in-before-yogi-visit-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में योगी के कार्यक्रम से पहले पूर्व मंत्री पवन पांडेय को प्रशासन ने किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में योगी के कार्यक्रम से पहले पूर्व मंत्री पवन पांडेय को प्रशासन ने किया नजरबंद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
पवन पांडेय
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में व्यवधान फैलाने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडेय को नजरबंद कर दिया है।
विज्ञापन
उनके घर के बाहर पुलिस बैठा दी गई है और कड़ा पहरा लगा दिया गया है। गौरतलब है कि अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में शिलापट उखाड़ने का भी विवाद चल रहा है।
अयोध्या में दिवाली मनाने के लिए आज पूरी योगी सरकार वहां मौजूद रहेगी। राम की नगरी में ऐतिहासिक दिवाली मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सीएम योगी दोपहर तीन बजे वहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन