{"_id":"5c386082bdec22733a034f26","slug":"achievement-of-doctors-of-kgmu-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथ से फिसलकर खाने की नली में जा फंसा टूथब्रश, डॉक्टरों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ से फिसलकर खाने की नली में जा फंसा टूथब्रश, डॉक्टरों ने बचाई जान
Fri, 11 Jan 2019 02:53 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
डॉ सुमित रुंगटा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीभ और गले की सफाई करते वक्त टूथब्रश हाथ से फिसलकर युवक के गले में चला गया और पेट में खाने की नली के बीच जाकर फंस गया। तीमारदार मरीज को लेकर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां से मरीज को गैस्टोइंट्रोलॉजी विभाग भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी के जरिये टूथब्रश निकालकर युवक की जान बचा ली।
जौनपुर स्थित महराजगंज निवासी मनोज पटेल (27) मंगलवार सुबह टूथब्रश कर रहा था। टूथब्रश से जीभ के पिछले हिस्से को साफ करते समय फिसलकर खाने की नली में चला गया। इसके बाद मरीज की सांसें उखड़ने लगीं। परिवारीजनों ने काफी देर तक उसकी पीठ थपथपाई। मगर कोई फायदा नहीं हुआ।
मरीज को पेट में तेज दर्द होने लगा। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। मरीज को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। ट्रॉमा से मरीज को शताब्दी फेज दो स्थित गैस्टोइंट्रोलॉजी विभाग में शिफ्ट कराया गया। डॉ. सुमित रुंगटा ने मरीज का एक्सरे कराया।

अब तक दो मामले आए सामने
जांच में टूथब्रश दिखाई दिया। डॉक्टरों ने तुरंत ब्रश निकालने के लिए तैयारी की। डॉ. सुमित ने बताया कि मरीज को तत्काल एंडोस्कोपी कक्ष में ले जाया गया। उसकी एंडोस्कोपी की गई। तब तक टूथब्रश पेट तक पहुंच चुका था। एंडोस्कोपी के अन्य उपकरणों की मदद से टूथब्रश को पेट से खाने की नली एवं मुंह के रास्ते से बाहर निकाला। इसमें करीब आधे घंटे का समय लगा।
डॉ. सुमित रुंगटा ने बताया कि जीरो फिगर के चक्कर में युवक-युवतियां खाना खाने के कुछ देर बाद टूथब्रश की मदद से उल्टी करते हैं। इससे टूथब्रश गटकने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस साल दो मामले ब्रश गटकने के आ चुके हैं। इसमें समय पर उपचार न मिलने पर मरीज की जान भी जा सकती है।