फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of Rape at Hotel Denied Bail

Lucknow News: होटल में दुष्कर्म करने के आरोपी को नहीं मिली जमानत

Tue, 02 Jun 2026 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Jun 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Accused of Rape at Hotel Denied Bail
अयोध्या। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी यार मोहम्मद को कोर्ट ने जमानत देने से इन्कार कर दिया। यह आदेश एफटीसी प्रथम कोर्ट के न्यायाधीश हरेंद्र नाथ ने अपराध की गंभीरता, आरोपी के विश्वास को तोड़ने वाला और जमानत का कोई पर्याप्त आधार न पाते हुए पारित किया है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र की 28 वर्षीय महिला की जान-पहचान गोंडा निवासी यार मोहम्मद से सोशल मीडिया पर हुई। लगभग एक साल से दोनों आपस में सोशल प्लेटफॉर्म पर बातचीत करते रहे। यार मोहम्मद ने युवती को फोन करके नगर के रोडवेज के पास स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। वहां पर उसने युवती के कपड़े जबरन निकालकर दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह से बाथरूम में जाकर अदर से दरवाजा बंद कर ली और अपने भाई को सूचना दिया। तब पुलिस ने आकर दरवाजा खोलवाया और कपड़े देकर अंदर से निकाला। पीड़िता की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में वजीरगंज गोंडा निवासी यार मोहम्मद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोपी ने जमानत प्रार्थना पत्र में कहा कि युवती से उसकी शादी की बात चल रही थी। शादी न हो पाने पर यह फर्जी मुकदमा लिखाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed