{"_id":"6387bec27afc9570431c01b5","slug":"accused-of-rape-arrested-lucknow-news-lko659686019","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मासूम से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मासूम से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर में दूल्हे की मासूम भांजी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बंथरा पुलिस ने दूसरे आरोपी रामेश्वर रावत को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
वह बंथरा के खांडदेव गांव का रहने वाला है। इससे पहले आरोपी के साथी को वारदात के बाद ही दबोच लिया था।
प्रभारी निरीक्षक बंथरा डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, 25 नवंबर को उन्नाव के सोहरामऊ इलाके से कानपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास से एक लॉन में बारात आई थी।
इसमें दूल्हे की बहन सात साल की बेटी के साथ आई थी। डीजे व लाइट का काम करने वाले दो युवकों ने झूला झुलाने के बहाने मासूम को अगवा कर दुष्कर्म किया था।
विरोध पर मासूम की बेल्ट से पिटाई की थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने बंथरा के खांडदेव के अनुज रावत को रामचौरा से गिरफ्तार कर मासूम को छुड़ा लिया था।
इस दौरान उसका साथी रामेश्वर भाग निकला था। मासूम के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने अनुज को जेल भेज दिया था और रामेश्वर की तलाश कर रही थी।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, रामेश्वर को बुधवार को सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तार कर लिया गया।