फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of murderous attack on police gets bail

Lucknow News: पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को मिली जमानत

Thu, 13 Nov 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 13 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Accused of murderous attack on police gets bail
लखनऊ। घिर जाने पर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अनुज रावत को जमानत मिल गई। एडीजे नीलकांत मणि त्रिपाठी ने आरोपी को 50-50 हजार रुपये की दो जमानतें दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि मामले में आरोपी की ओर से चलाई गई गोली दरोगा के करीब से निकलना बताया गया है। पुलिस पार्टी के किसी सदस्य को कोई चोट आई हो ऐसी रिपोर्ट पत्रावली में नहीं है। साथ ही इस घटना और आरोपी के पास से हुई बरामदगी का कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है।
विज्ञापन

पत्रावली के अनुसार सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की वह अपनी टीम के साथ छह सितंबर को क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर के बताने पर एक बाइक को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवारों ने गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस पर एक सवार भाग गया, दूसरे ने पुलिस से घिर जाने पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायर किया तो गोली आरोपी अनुज रावत के पैर में लगी। आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से तमंचा, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव पक्ष की ओर से जमानत की मांग करते हुए कहा गया कि वह छह सितंबर को गोसाईंगंज में शटरिंग का काम कर रहा था, जहां से पुलिस उसे पूछताछ के बहाने थाने पर ले गई। बाद में रात में घर से कुछ दूरी पर ले जाकर उसके पैर में गोली मार दी। कहा गया कि पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल, बाइक और तमंचे की बरामदगी दिखाई है, लेकिन उसके पास रखे पैसे नहीं दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed