फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of beating a teacher over a minor dispute

Lucknow News: मामूली विवाद पर शिक्षक को पीटने का आरोप

Tue, 29 Jul 2025 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating a teacher over a minor dispute
लखनऊ। कैंट में शुक्रवार को आरए बाजार स्थित माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा को दूसरे शिक्षक देवेंद्र सिंह पर लात-घूंसों से पीटने का आरोप लगा है। मामले में कैंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और धमकी की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पीजीआई के वृंदावन सेक्टर 12 निवासी शिक्षक पुष्पेंद्र के मुताबिक शुक्रवार को वह कक्षा नौ में विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे, तभी देवेंद्र सिंह ने कर्मी को कक्षा में भेजकर विद्यार्थियों को बुलाने को कहा। इस पर उन्होंने पीरियड खत्म होने पर विद्यार्थियों को भेजने की बात कही। पुष्पेंद्र का आरोप है कि इस बात से देवेंद्र आग बबूला हो गए और कक्षा में आकर विद्यार्थियों के सामने उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपी ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। किसी तरह से भागकर पुष्पेंद्र ने अपनी जान बचाई। उन्हें काफी चोटें आ गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित शिक्षक का आरोप है कि पिटाई के कारण वह विद्यार्थियों के सामने काफी अपमानित हो गए। पीड़ित ने कैंट पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष गुरप्रीत कौर के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है। पीड़ित शिक्षक को बयान के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed