फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused arrested for cheating in the name of investment in company

Lucknow News: कंपनी में निवेश के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2026 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating in the name of investment in company
आरोपी स्वयं सिंह।
गोसाईंगंज। कंपनी में निवेश के नाम पर ठगी, मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात आरोपी निदेशक को गिरफ्तार कर लिया। विवेचक गोसाईंगंज के अमेठी चौकी इंचार्ज संदीप मिश्रा के अनुसार गोमतीनगर विस्तार में सेक्टर-7 के पार्थ आद्यान्त में ध्रुव टावर निवासी शिव शर्मा व्यापार करते हैं। आरोप है कि गंगा अपार्टमेंट निवासी स्वयं सिंह ने कंपनी में निवेश कराने के नाम पर लालच देकर उनसे और परिचितों से 94 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने हर माह 10 प्रतिशत मुनाफा देने की बात कही थी। बाद में न तो निवेश की रकम वापस की और न ही लाभ दिया। पैसे मांगने पर मारपीट, गाली-गलौज और मारने की धमकी दी। पीड़ित ने नौ मई 25 को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में स्वयं सिंह, उसकी पत्नी स्वाति और एसएन सिंह के खिलाफ ठगी की एफआईआर कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed